Home » ताजा खबरें » सोलन : सड़क किनारे खड़े बच्चे को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर…

सोलन : सड़क किनारे खड़े बच्चे को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर…

लाइव हिमाचल/बद्दी: पुलिस थाना नालागढ़ के तहत पुलिस चौकी दभौटा के अन्तर्गत प्राइमरी स्कूल दुगरी के पास एक कार ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े 8 साल के बच्चे सतनाम सिंह को काफी चोटें आईं, जिसे सरकारी अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया। यह हादसा कार चालक द्वारा कार को गलत, तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। ए.एस.पी. अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12