Home » ताजा खबरें » हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम , क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम , क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…

लाइव हिमाचल/शिमला:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।22 जनवरी की देर रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।इसका प्रभाव 23 जनवरी रात तक देखने को मिलेगा।इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है।24 जनवरी के बाद मौसम एक बार फिर साफ होगा।22 जनवरी को भी प्रदेश में तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल पाई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने लोकल 18 से बताया कि 22 जनवरी की देर रात से हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा।इसका असर 23 जनवरी को पूरे दिन देखने को मिलेगा।इस दौरान सोलन, शिमला, सिरमौर, लाहौल स्पीति और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी।इसके अलावा चंबा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की जाएगी।बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों का असर 23 जनवरी रात तक देखने को मिलेगा।23 जनवरी को शिमला, लाहौल स्पीति और किन्नौर में दिन के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।इसके चलते 23 जनवरी के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।23 जनवरी की देर रात से मौसम साफ होगा, जिससे 24 जनवरी की सुबह तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।इसके चलते 24 और 25 जनवरी की सुबह ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन का बद्दी क्षेत्र और सिरमौर के की पांवटा साहिब क्षेत्र में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।साथ ही ऊना, बिलासपुर और मंडी के क्षेत्र के लिए 25 जनवरी की सुबह कोल्ड वेव की स्थिति देखने को मिल सकती है।इसलिए इन क्षेत्रों में कोल्ड वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।जनवरी माह में प्रदेश में सामान्य से 73 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।22 जनवरी की देर रात से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी केवल सोलन, शिमला, सिरमौर, लाहौल स्पीति और किन्नौर में ही बारिश दर्ज की जाएगी।प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में इस दौरान बारिश देखने को नहीं मिलेगी। इसलिए आने वाले दिनों में बारिश के आंकड़ों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।इसके अलावा 24 जनवरी से 28 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]