Home » ताजा खबरें » विंटर कार्निवाल में युवतियों का कैटवाक,पहले राउंड में बिखेरे जलवे…

विंटर कार्निवाल में युवतियों का कैटवाक,पहले राउंड में बिखेरे जलवे…

लाइव हिमाचल/मनाली: राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निंवल का मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। बुधवार को कड़ाके की ठंड के बीच जगह-जगह हुए ऑडिशन के बाद चयनित 20 युवतियों ने मनुरंगशाला के रेंप पर अदाओ के जलबे बिखेरे। कैटवाक करते हुए मंच पर आई युवतियों को देख दर्शकों ने सिटियां बजानी शुरू कर दी। पहला राउंड इंडो वेस्टर्न राउंड रहा। जिसमे युवतियां विभिन्न परिधानों में नजर आई। कैटवॉक के अलावा युवतियों ने अपना परिचय भी दिया। ग्रुमर दिव्यांगना मेहता ने बताया कि शिमला, चंडीगढ़, मंडी, कुल्लू और मनाली में ऑडिशन के बाद 20 युवतियां चयनित हुई है। पहले राउंड में इन सभी ने रेंप पर कैटवाक किया। इनमे आदिती नेगी,अमीषा ठाकुर, निशा ठाकुर,अनीता, हिमानी खन्ना, इशिता राणा, कमल प्रीत कौर,महिमा कटोच,  पल्लवी चौहान, कृतिका ,साधना संदली ,मीनाक्षी शर्मा, शिवाली ठाकुर ,श्रद्धा डोगरा ,सृष्टि ,श्वेता, स्नेहा, सुहानी कटोच, तनिष्का ,वंशिता मेहता का चयन हुआ है। यह सभी पहले राउंड में मंच पर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]