Home » Uncategorized » निर्माणाधीन टनल में दरारे,जापानी विशेषज्ञों ने किया निरीक्षण…

निर्माणाधीन टनल में दरारे,जापानी विशेषज्ञों ने किया निरीक्षण…

लाइव हिमाचल/मंडी:किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह-टकोली बाईपास पर निर्माणाधीन टनल संख्या दो के मुहाने पर आई दरारों का मुआयना बुधवार को जापान के विशेषज्ञों ने किया। इस निरीक्षण में जापानी विशेषज्ञों के साथ मंत्रालय, लोक निर्माण विभाग और अन्य डेलीगेट्स भी मौजूद थे।विशेषज्ञों ने टनल के अंदर और उसके ऊपर की पहाड़ी पर जाकर दरारे आने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। जापानी विशेषज्ञों ने भूखंड और चट्टानों की स्थिति का अध्ययन किया और इसके आधार पर पूरी रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। इसके लिए एनएचएआई और निर्माण कार्य में लगी कंपनी से भी सर्वे रिपोर्ट और अन्य जानकारियां मांगी गई थीं, जिनका अध्ययन किया गया। जापान के विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही दरारों से संबंधित संभावित खतरों पर स्थिति स्पष्ट होगी।इससे पहले मंडी में हुए सेमिनार में भी जापानी विशेषज्ञों ने जापान में टनल निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जापान में अपनाई जा रही टनलिंग तकनीक पर चर्चा भी की। साथ ही, टनल निर्माण में सुरक्षा और कार्यप्रणाली के मानकों पर भी टिप्स दिए गए। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आदर्श पन्होत्रा ने बताया कि जाइका टीम ने टनल का निरीक्षण किया और टनल निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।बता दें कि ये दरारें वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान निर्माणाधीन टनल संख्या दो के मुहाने पर आई थीं। तब से एनएचएआई द्वारा इन दरारों के आने के कारणों की जांच की जा रही है। कंसलटेंट, कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार भी सैंपलिंग का कार्य कर रहे हैं।निर्माणाधीन टनल संख्या दो के मुहाने के पास आई दरारों को लेकर जाइका टीम और अन्य ने जांच पड़ताल की है। इस मामले में पहले से ही गंभीरता से कार्य हो रहा है। टीम की रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]