Home » Uncategorized » मौसम ने बदली करवट : चोटियों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक,आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना….

मौसम ने बदली करवट :  चोटियों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक,आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना….

लाइव हिमाचल/शिमला: शनिवार को मौसम विभाग के हिमपात व वर्षा के पूर्वानुमान के बीच प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजुम में हल्का हिमपात हुआ। जबकि प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे और बरसने के लिए तरसाते रहे। हल्के हिमपात और बादलों के छाने से अधिकतम तापमान में पांच से 11.4 डिग्री तक की गिरावट आई है। ताबो में अधिकतम तापमान में 11.4 डिग्री,धर्मशाला में 9.4, भुंतर में 8, मंडी में 7.3, शिमला में 5.6 डिग्री की गिरावट अई। जनवरी माह में अब तक प्रदेश के सात जिलों में वर्षा ही नहीं हुई है। प्रदेश के सभी जिलों में मंडी में सबसे अधिक 5.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पांच जिलों में भी दो से पांच मिलीमीटर तक की वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर कांगड़ा, सिरमौर, सोलन में वर्षा ही नहीं हुई। जबकि ऊना में 0.3, किन्नौर में 0.4, शिमला में 1.9, लाहुल स्पीति में 3.5, कुल्लू में 4.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेश में ऊंचे व मध्य क्षेत्रों में कुछ एक थानों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर आंधी के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है।घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित

प्रदेश में शनिवार सुबह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, इसका प्रभाव 12 जनवरी तक रहने का अनुमान है। घने कोहरे के कारण कांगड़ा के देहरा गोपीपुर, बिलासपुर व ऊना में दृश्यता 50 मीटर, सुंदरनगर में 400 मीटर और मंडी में 500 मीटर रही। इसके कारण यातायात सेवाएं प्रभावित हुई। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है।

प्रदेश में तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 6.0 11.4
सुंदरनगर 4.6 13.8
भुंतर 1.6 12.6
कल्पा 0.2 6.9
धर्मशाला 4.5 12.6
ऊना 4.4 12.6
नाहन 7.9 14.0

मौसम ने बदली करवट, दर्रों पर हिमपात

मौसम के करवट बदलते ही रोहतांग, शिंकुला, कुंजम व बारालाचा दर्रे में हिमपात का क्रम शुरू हो गया है। मनाली सहित लाहुल घाटी में बादल छाने से हिमपात की उम्मीद बढ़ गई है। घाटी में सुबह मौसम ने करवट बदली और चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12