Home » Uncategorized » Aaj ka Rashifal 23 नवंबर 2026 : मेष और तुला समेत कई राशियों को आज शुभ ग्रह गोचर का मिलेगा लाभ, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

Aaj ka Rashifal 23 नवंबर 2026 : मेष और तुला समेत कई राशियों को आज शुभ ग्रह गोचर का मिलेगा लाभ, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

Aaj Ka Rashifal, 23 November 2026 :मेषसे मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। आज 23 नवंबर सोमवार को चंद्रमा का गोचर दिन भर मेष राशि में उपरांत शाम मे वृषभ राशि से होगा। और इस गोचर में चंद्रमा भरणी उपरांत कृतिका नक्षत्र से संचार करेंगे। साथ ही आज मंगल और गुरु के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग भी रहेगा। ऐसे में सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए वैदिक ज्योतिष की गणना से अपना आज का राशिफल।

मेष राशि, परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा

मेष राशि के जातक आज सुबह से ही सक्रिय रहेंगे। अपनी कल्पनाशीलता और दूरगामी सोच से आप करियर में लाभ और सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। बिजनेस डील में आपको लाभ मिलने की खुशी होगी। आप कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बच्चों की ओर से आपका मन संतुष्ट और आनंदित रहेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। थकान और जुकाम की समस्या हो सकती है।
भाग्य आज आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर पर आपको आज शिवजी का शहद और दूध से अभिषेक करना चाहिए।

वृषभ राशि,आज बिजनेस में लाभ मिलेगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन नरम रह सकता है। सेहत में सुस्ती महसूस करेंगे। पुराने लेनदेन और खर्च को लेकर मन उलझन में रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान देना चाहिए,दूसरों से अपेक्षा न रखें नहीं तो निराशा होगी। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन आज परिश्रम भी अधिक रहेगा। छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव हो सकता है। किसी महिला सहकर्मी और मित्र से आपको सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
भाग्य आज 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।उपाय के तौर पर आपको रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।

मिथुन राशि,काम का दबाव अधिक रहेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन जिम्मेदारियों को बढाने वाला रहेगा। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। अधिकारियों से आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। राशि से एकादश भाव में चंद्रमा का गोचर कारोबार में लाभ दिलाएगा। जबकि आज राशि से पंचम भाव में बुध और शुक्र की युति से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढेगा। आपको आज उपहार मिलने की खुशी होगी। घर में मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे परिवार में हलचल का माहौल बना रहेगा।
आपका भाग्य आज 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि,सामाजिक काम में आपकी सक्रियता बढ़ेगी

कर्क राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन चंद्रमा के मेष राशि में गोचर से लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपको साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज कुछ ऐसा अवसर मिल सकता है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सामाजिक काम में आपकी सक्रियता बढेगी। पारिवारिक जीवन में आपको पिता और चाचा की ओर से सहयोग मिलेगा। फैमिली बिजनेस से जुड़े जातकों को आज कारोबार में परिवार के सहयोग से फायदा मिलेगा।
आपको आज भाग्य का 86 प्रतिशत तक सहयोग मिलेगा।उपाय के तौर पर आपको श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि,परिश्रम से बढ़कर सफलता पाएंगे

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा है। राशि से भाग्य भाव में चंद्रमा का संचार आपको परिश्रम से बढ़कर सफलता प्रदान करेगा। धर्म कर्म और दर्शन विषय में आपकी रुचि रहेगी। तकनीकी ज्ञान का का आपको फायदा मिलेगी। राजनीतिक और सामाजिक काम से जुड़े जातकों का प्रभाव बढेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कोई अवसर मिल सकता है।
आपका भाग्य आज 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि,सामाजिक व्यवहार पर धन खर्च करना होगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा। छात्रों को आज मन को संयमित रखकर अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा, नहीं तो परिणाम से मन असंतुष्ट हो सकता है। आर्थिक मामलों मे आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज सगे संबंधियों और सामाजिक व्यवहार पर धन खर्च करना होगा। पिता की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज आपको बुध शुक्र की युति से फायदा मिलेगा। वाणी कुशलता और चतुराई से आपको फायदा मिल सकता है।
भाग्य आज आपका 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर श्रीगणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए।

तुला राशि,अचानक धन लाभ मिलेगा

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार के सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आपके घर में सगे संबंधियों के आगमन से चहल-पहल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्ययोजना से आप सफलता पाएंगे। आपको आज कहीं से अचानक धन लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध के लिहाज से आज का दिन सुखद रहेगा। प्रेमी के साथ लंबी बात हो सकती है, रिश्ते में प्रेम की गहराई बढेगी। वस्त्र और शौक श्रृंगार की चीज मिलने की खुशी होगी। शाम से रात का समय आपका उत्साह से भरपूर रहेगा। परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।
भाग्य आज आपका 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आज आपको उपाय के तौर पर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि,परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन सेहत के मामले में कुछ नरम रह सकता है। जुकाम और ज्वार की समस्या होने की आशंका रहेगी इसलिए सेहत के प्रति आपको सजग रहना चाहिए। योग ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च की वजह से आपको तनाव मिल सकता है। पड़ोसियों से आपको विवाद में उलझने से बचना होगा। लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिलेगी। सरकारी काम में आपको परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। आपके लिए सलाह है कि भावुकता से बचें।
आज आपका भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

धनु राशि,साझेदारों से आपको सपोर्ट मिलेगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन अनुभव और ज्ञान से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको भाग्य आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा। लंबे समय से पेंडिंग काम को आप पूरा कर पाएंगे। दिन का पहला भाग आपका अधिक व्यस्तता में बीतेगा, आपको योजना बनाकर काम करना होगा। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। साझेदारी के काम में साझेदारों से आपको सपोर्ट मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में कोई योजना बनकर टल सकती है।
आज आपको भाग्य का 85 प्रतिशत तक साथ मिल रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर तुलसी को घी का दीप दिखाना चाहिए।

मकर राशि,शाम का समय रोमांटिक रहेगा

मकर राशि के जातक आज चंद्रमा शुभ गोचर का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। दिन का आरंभ आपके लिए ताजगी के साथ होगा और आप एक्टिव बने रहेंगे। सुख साधनों की चाहत बढेगी। आपको माता और किसी वरिष्ठ महिला से सहयोग और स्नेह मिल सकता है। काम के सिलसिले में आपको यात्रा करने से फायदा मिलेगा। वाहन सुख के साथ आज वाहन पर खर्च भी होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन में नोंकझोंक के बाद शाम का समय रोमांटिक रहेगा। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे।
भाग्य आज आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कुंभ राशि,खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत के मामले में नरम गरम रह सकता है। आप अपने अंदर सुस्ती महसूस कर सकते हैं। नौकरी में आपको कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलो में आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। किसी मित्र या सहकर्मी की मदद आपको करनी पड़ सकती है। आपके लिए आज शाम से रात का समय सुखद और रोमांटिक रहेगा। आपको प्रेमी के साथ अपने रिश्ते को सुधारने का मौका मिलेगा।
भाग्य आज आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि,कोई पुरानी समस्या सामने आ सकती है

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन भर आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। कोई पुरानी समस्या आपको फिर से परेशान कर सकती है। जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। जबकि शाम से रात का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा और जीवन में प्रेम का संचार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। किसी दूर रहने वाले संबंधियों से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपको आज किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।​

भाग्य आज आपका 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।आपको आज उपाय के तौर पर श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *