Home » Uncategorized » चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार, शिमला में दे रहा था सेवाएं…

चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार, शिमला में दे रहा था सेवाएं…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बागी बिनौला में ट्रक नंबर HP24C-4303 से 6.64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। ये घटना वीरवार देर रात करीब 12:30 बजे की है, जब सदर थाने के आईओ संदीप कुमार अपनी टीम के साथ गश्त व नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान बिनौला में ट्रक की चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों, कुलदीप कुमार (35) और विशाल ठाकुर (32), दोनों निवासी बिनौला, को गिरफ्तार किया गया। एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार पुलिस जवान पहले विजिलेंस बिलासपुर में तैनात था और वर्तमान में शिमला में विभाग में बतौर चालक सेवाएं दे रहा था। जानकारी के मुताबिक इस जवान पर पहले भी कार्रवाई की कोशिशें हो चुकी थीं। लेकिन वह बच निकलता था। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ऐसे संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी, जिसके चलते यह कार्रवाई हुई। सदर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *