Home » ताजा खबरें » CM सुक्खू ने सांस्कृतिक परेड को दिखाई हरी झंडी; स्टार-नाइट में सिंगर शबाब साबरी देंगे प्रस्तुति…

CM सुक्खू ने सांस्कृतिक परेड को दिखाई हरी झंडी; स्टार-नाइट में सिंगर शबाब साबरी देंगे प्रस्तुति…

लाइव हिमाचल/शिमला:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज से विंटर कार्निवल शुरू हो गया है। सीएम ने सांस्कृतिक परेड को हरी झंडी दिखाई व जमकर नाटी डाली ।वही माल रोड पर  महिलाओं ने महानाटी डाली। इस दौरान सैलानी भी जमकर झूमे। बता दें कि विंटर कार्निवल के लिए शिमला को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इससे रिज पर अगले 10 दिन तक रौनक रहेगी। देर रात तक पर्यटकों का यहां मनोरंजन होगा। बॉलीवुड, पंजाबी और लोकल गायक रिज पर देशभर से यहां पहुंचने वाले टूरिस्ट का मनोरंजन करेंगे। विंटर कार्निवल में आज पहली स्टार नाइट होगी। इसमें लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। आज बॉलीवुड गायक शबाब साबरी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]