लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन के ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में आज रविवार से बघाट कबड्डी लीग का शुभारंभ किया गया। जिसमें लीग में सोलन जिला की 8 बॉयज व 6 गर्ल्स टीमें भाग ले रही है। लीग के पहले दिन महिला कबड्डी के तीन मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में युवा खेल समिति, बीबीएन गर्ल्स व माउंटेन गर्ल्स ने अपने पहले मैच को जीत कर अगले मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश की। वही माउंटेन गर्ल्स, हिमालयन गर्ल्स व शूलिनी सेवन को हार का भी सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में महिला टीमों के दो पूल बनाये गए हैं। इनमें हर टीम को अपने पूल में दो मुकाबले खेलने होंगे। जिसमें दोनों पूल से टॉप दो-दो टीमो का चयन सेमीफाइनल मुकाबले के लिए किया जायेगा। ऑल कबड्डी लवर द्वारा प्रायोजित इस लीग के इवेंट मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि लीग की पुरूष विजेता टीम को एक लाख रुपये व ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये व ट्रॉफी ईनाम में दी जायेगी। महिला कबड्डी लीग के ईनाम को बढ़ाकर विजेता टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 21 हजार व ट्रॉफी किया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन मुख्यालय में पहली बार इस तरह की लीग का आयोजन हुआ है। लीग को 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ठोड़ो मैदान में संचालित किया जाएगा। वहीं पहला मैच युवा खेल समिति व माउंटेन गर्ल्स के बीच खेला गया। जिसमें युवा खेल समिति द्वारा 11 अंको के अंतर से जीत दर्ज की गई। दूसरे मुकाबले में बीबीएन गर्ल्स की टीम ने हिमालयन गर्ल्स को 5 अंको के अंतर से मात दी। लीग का तीसरा मुकाबला शूलिनी सेवन व माउंटेन गर्ल्स के द्वारा खेला गया। मुकाबले में माउंटेन गर्ल्स ने 6 अंको से जीत दर्ज की।




