Home » क्राइम » साइकिल चलाते हुए नाले में गिरने से हुई व्यक्ति की मौत…….

साइकिल चलाते हुए नाले में गिरने से हुई व्यक्ति की मौत…….

लाइव हिमाचल/ ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के पतेहड़ में एक प्रवासी साइकिल चलाते हुए नाले में गिर गया। हादसे में प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान जय नंदन नोनिया पुत्र परीखा नानिया निवासी वाड़ी डाकघर डंडारकलां, जिला पलामू झारखंड के रूप में हुई है जोकि पिछले लंबे समय से अपने अन्य साथियों संग पतेहड़ में किराए के मकान में रहता था। अंब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गत रात्रि जय नंदन कार्य के बाद साइकिल पर सवार होकर अपने क्वार्टर जा रहा था। पतेहड़ पहुंचने पर जयनंदन का साइकिल अनियंत्रित हो गया और सडक़ के साथ लगती नाली में गिर गया। हादसे में जयनंदन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद अंब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब वसुधा सूद ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *