Home » Uncategorized » ग्रामीण युवक मंडल कोट बेजा द्वारा दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, पंचायत प्रधान कोट बेजा किरण ठाकुर रहे मुख्यातिथि….

ग्रामीण युवक मंडल कोट बेजा द्वारा दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, पंचायत प्रधान कोट बेजा किरण ठाकुर रहे मुख्यातिथि….

कसौली : ग्रामीण युवक मंडल कोट बेजा द्वारा दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को पंचायत प्रधान कोट बेजा किरण ठाकुर द्वारा किया गया इस दौरान ब्लाक समिति सदस्य भगवान दास, उप पधान सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ करने पहुचे पंचयात प्रतिनिधियो का ग्रामीण युवक मंडल ने स्वागत किया पंचायत प्रतिनिधियों ने टूर्नामेंट के आयोजको को बधाई दी। ग्रामीण युवक मंडल के प्रधान हीरा लाल,उपप्रधान तेजपाल ने बताया कि दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट के पहले दिन 55 किलोग्राम के मुकाबले खेले गए जिसमे 16 टीमें हिस्सा ले रही है ।जिसमे विजेता टीम को 11 हजार,ट्राफी ,व उप वेजेता को 9100 की राशि ट्राफी दी जायगी। जबकि 70 किलोग्राम के सभी मुकाबले टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले जायगे। उन्होंने बताया कि पंचायत की ओर से टूर्नामेंट के आयोजकों को 11 हजार रुपए की राशि दी गई जबकि ब्लाक समिति सदस्य भगवान दास ने 5100 रुपए की धनराशि युवक मंडल को दी।समाचार लिखे जाने तक हुये मुकाबलों में सहारनपुर ने सनवारा-7को,जेवी अकादमी ने तिडो को,कार्तिक 7 ने युवक मंडल कोट बेजा को,शक्ति घाट ने कसौली 7 को पराजित किया। टूर्नामेंट में आई टीमों ने खेल प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया व अपनी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिये खूब पसीना बहाया। इस अवसर पर नरोत्तम वर्मा,अरविंद वर्मा,नीरज ठाकुर,बिटू कंवर, हेमन्त शर्मा,राजेन्द्र ठाकुर बहादुर सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12