Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे के नजदीक भवन निर्माण पर नई गाइडलाइन जारी…

हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे के नजदीक भवन निर्माण पर नई गाइडलाइन जारी…

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों में नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का निर्माण करने का फैसला किया है। यह निर्णय राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और वैली व्यू को बचाने के लिए लिया गया है। इस नियम का उद्देश्य पर्यटकों के लिए आकर्षक दृश्य बनाए रखना है, जो हिमाचल की हरी-भरी वादियों और पहाड़ों को निहारने आते हैं। यह नियम मैदानी इलाकों में लागू नहीं होगा, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में उन स्थानों पर लागू किया जाएगा जहां पहाड़ और हरे-भरे पेड़ हैं। सरकार की ओर से प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पर्यटकों को हिमाचल की असली सुंदरता का अनुभव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *