Home » Uncategorized » मंडी में गौशाला में निकला 12 फीट लंबा का अजगर,1 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू…

मंडी में गौशाला में निकला 12 फीट लंबा का अजगर,1 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू…

मंडी: मंडी जिले के सुकेत वन मंडल में एक विशालकाय अजगर (इंडियन रॉक पाइथन) को वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा है। अजगर की लंबाई 12 फीट के करीब है। घटना डैहर उपतहसील के गांव बरोटी की है। यह अजगर गौशाला में छुपा था। जब सुबह गौशाला के मालिक पहुंचे तो अजगर देख के उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग व स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद 15 लोगों की टीम ने करीब 1 घण्टे तक अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सुकेत वन मंडल के डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि मंडी के सुंदरनगर के सुकेत वन मंडल के कांगू रेंज में स्थानीय लोगों की सहायता से अजगर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। अजगर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। इस तरह यह पहला मामला है, विशालकाय अजगर कैसे गौशाला में घुसा ये भी पहेली बनी है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]