Home » ताजा खबरें » राम कुमार धीमान को राष्ट्रपति ने किया इस अवार्ड से सम्मानित…

राम कुमार धीमान को राष्ट्रपति ने किया इस अवार्ड से सम्मानित…

शिमला: जिला के गांव देहलां के राम कुमार धीमान (वीएसएम) को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एवीएसएम अवार्ड से सम्मानित किया है। इससे पहले धीमान सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अतिरिक्त महानिदेशक के पद से 31 मई को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अब उन्हें भारतीय टनल संघ का अध्यक्ष चुना गया है। राम कुमार धीमा ने वर्ष 1980 में गांव के स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की। बाद में पंजाब इंजीनियरिंग कालेज चंडीगढ़ से बीटैक व एमटैक पास की। वर्ष 1988 में वह सीमा सड़क संगठन में शामिल हुए और देश के अलग-अलग हिस्सों में काम किया। उन्हें पुलों एवं सुरंग कार्य का विशेषज्ञ माना जाता है। इसके अलावा उन्हें टैक्निकल लेखन में विशेष रुचि के कारण इंग्लैंड (यूनाइटेड किंगडम) के डंडी विश्वविद्यालय में लैक्चर के लिए भी बुलाया जा चुका है। उनके द्वारा पथरीली जमीन में पुलों की नींव का सूत्र देश की महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग किताबों में प्रकाशित किया गया है। उन्हें वर्ष 2010 में वीएसएम से सम्मानित किया गया। उन्होंने हमेशा अपने काम में रुचि दिखाई और अब 25 टैक्निकली पेपर देश-विदेश में प्रकाशित किए जा चुके हैं। राम कुमार धीमान देहलां गांव को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *