Home » Uncategorized » क्या हिमाचल की सरकार गिरा देंगे विक्रमादित्य सिंह? संकट की इस घड़ी में उठा लिया ये बड़ा कदम…

क्या हिमाचल की सरकार गिरा देंगे विक्रमादित्य सिंह? संकट की इस घड़ी में उठा लिया ये बड़ा कदम…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। हिमाचल के मंत्री और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक बायो से कांग्रेस की पहचान हटा दी है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के फील्ड वर्क की तारीफ कर दी है। विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक-इंस्टाग्राम बॉयो से अपना आधिकारिक पदनाम हटाने के बाद कांग्रेस नेतृत्व को फिर से परेशानी में डाल दिया है।

विक्रमादित्य सिंह ने अब फेसबुक-इंस्टाग्राम बॉयो में अपनी पहचान सिर्फ “हिमाचल का सेवक” रखा है। राज्यसभा चुनाव में हार के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार संघर्ष की स्थिति में है।

दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिल सकते हैं विक्रमादित्य सिंह

छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने आज 02 मार्च को नई दिल्ली में हैं। नई दिल्ली रवाना होने से पहले अन्य बागी कांग्रेस विधायकों से उन्होंने मुलाकात की है।सूत्रों के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में प्रमुख भाजपा नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल जैसे प्रमुख लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12