Home » ताजा खबरें » नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चे लेंगे राष्ट्रीय स्तर पर भाग…

नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चे लेंगे राष्ट्रीय स्तर पर भाग…

सोलन: नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक पुर्नचंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र ललित, पुनीत और पुष्पित और तीन छात्राओं राधिका, शिवानी ,साक्षी का चयन राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है ,जो की 27 से 29 दिसंबर चांडिल झारखंड में आयोजित होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती भीमा वर्मा ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। बच्चों की इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य श्री बी आर वर्मा ,P T A अध्यक्ष श्री कपिल देव ,सोलन थ्रोबॉल संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सोलन जिला थ्रोबॉल संगठन के सचिव श्री हरेंद्र वर्मा ने हिमाचल थ्रो बॉल एसोसिएशन के सचिव श्री जोगेंद्र देव आर्य , रेफरी यशवीर राणा, अध्यक्ष अमन शर्मा और हिमाचल टीम के कोच पूर्ण चंद शर्मा का धन्यवाद किया की इन लोगों के अथक प्रयासों से ही इस खेल को हिमाचल में लोकप्रिय बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *