Home » Uncategorized » रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री, सात दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह…

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री, सात दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह…

दिल्ली : मंगलवार को दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया,जिसमें राहुल गांधी,पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई सीनियर नेता मौजूद थे। बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने बताया रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का सीएम बनाने का फैसला लिया गया है। वे 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे सीएम पद के लिए शपथ लेंगे।

कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष लोकप्रिय युवा चेहरा माने जाने वाले रेवंत रेड्डी ने सत्ता की बागडोर थामने की रेस में सूबे के पुराने पार्टी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

सात दिसंबर को शपथ लेंगे रेवंत रेड्डी

मंगलवार को दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया,जिसमें राहुल गांधी,पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई सीनियर नेता मौजूद थे। बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने बताया रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का सीएम बनाने का फैसला लिया गया है। वे 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे सीएम पद के लिए शपथ लेंगे। तेलंगाना में पार्टी की जीत के बाद से सीएम पद के लिए रेवंत रेड्डी का नाम लगभग तय था,6 दिसंबर की शाम उनका शपथ ग्रहण समारोह भी होना था,लेकिन पार्टी में विरोध के चलते इसे रद्द करना पड़ा।

सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण का विरोध करने वालों में पूर्व तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख एन उत्तम कुमार रेड्डी, पूर्व सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क, पूर्व मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, पूर्व डिप्टी सीएम दामोदर राजनरसिंहा शामिल हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब रेवंत रेड्डी को पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ा है। इससे पहले जब 2021 में उन्हें तेलंगाना कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया था,तब भी विरोधों का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 64 सीटें जीतकर बहुमत हासिल की 

कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 64 सीटें जीतीं तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, रिजल्ट रविवार को आया। इसमें कांग्रेस ने 64 सीटें जीतीं। वहीं  सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटें भाजपा को 8 सीट , AIMIM को 7 और एक सीट CPI के खाते में गई।

कौन हैं रेवंत रेड्डी, जिन पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जताया भरोसा   

रेवंत रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद हैं। महबूबनगर जिले के कोंडारेड्डी पल्ली में जन्मे 54 साल के रेवंत का पूरा नाम अनुमुला रेवंत रेड्डी है। उस्मानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट रेवंत ने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा की स्टूडेंट विंग ABVP से की थी। 2007 में वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर आंध्र प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य भी चुने गए। बाद में आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू के न्योते पर वे तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल हो गए। 2009 में उन्होंने TDP के टिकट पर आंध्र प्रदेश के कोंडगल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के पांच बार के विधायक गुरुनाथ रेड्डी को हराया। नायडू ने उन्हें विधानसभा में पार्टी का नेता भी बना दिया।

TDP में इस बात की चर्चा होने लगी कि रेवंत कांग्रेस से नजदीकी बढ़ा रहे हैं। 2017 में TDP ने उन्हें अपने नेता सदन के पद से हटा दिया। कुछ दिनों बाद ही रेवंत कांग्रेस में शामिल हो गए। 2018 के चुनाव में रेवंत फिर कोडंगल से लड़े और हार गए। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने मल्काजगिरी सीट से चुनाव लड़ा और पहली बार संसद पहुंचे। जून 2021 में कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें सीनियर नेता एन. उत्तम रेड्डी की जगह तेलंगाना की कमान सौंपी।

तेलंगाना में हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम 

कांग्रेस की नई सरकार में पुराने दिग्गजों को भी शामिल किए जाएगा। नई सरकार के मंत्रियों के शपथ की तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है मगर सूबे के नेताओं और सियासी समीकरण दोनों को साधने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाने के फार्मूले पर गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम या मंत्रियों के शपथ लेने के सवाल पर वेणुगोपाल ने कहा कि इंतजार पूरी तस्वीर सहज प्रक्रिया के तहत सामने आ जाएगी। हालांकि, इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वरिष्ठ नेता भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]