Home » Uncategorized » पूर्व PM इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर शिक्षा मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने रिज पर दी पुष्पांजलि

पूर्व PM इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर शिक्षा मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने रिज पर दी पुष्पांजलि

शिमला, 19 नवंबर : पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर रिज मैदान शिमला में उनकी प्रतिमा पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि दी और देश के उनके योगदान को याद किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती है। देश में कई बड़े काम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय में हुए। उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि निजीकरण को खत्म करना, बैंकों का राष्ट्रीयकरण और बांग्लादेश बनाने जैसे बड़े काम इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए। आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है और हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें आज याद कर रहें है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की देश के प्रति आस्था से सभी वाकिफ हैं। उनके कार्यकाल के दौरान देश ने विकास किया।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए हम उनके आदर्शों का पालन करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पांच राज्यों में हो रहे चुनावों को लेकर प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस की जीत का दावा किया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]