



शिमला : प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी की सेवाएं बहाल करने के बाद उन्हें नियुक्ति दे दी है। अरविंद दिग्विजय नेगी 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को एसपी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो स्टेट सीआईडी लगाया गया है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि शिमला के बहुचर्चित गुड़िया मामले में विशेष अदालत (एनआईए) से नेगी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और एक अन्य जमानती के आधार पर जमानत दे दी थी। इसके बाद वह हिमाचल लौट आए थे। राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से उनका निलंबन रद्द करने के सेवाएं बहाल कर दी थी। प्रदेश सरकार ने पुलिस अधीक्षक अरविंद दिग्विजय नेगी की पिछले साल सेवाएं बहाल कर दी थी। एनआईए ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संबंधित कमेटी की बैठक में इस पर फैसला होने के बाद एनआईए की जांच में फंसे आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय सिंह नेगी ने राज्य पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग दी थी। अब प्रदेश सरकार ने उन्हें एसपी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो स्टेट सीआईडी के पद पर नियुक्ति दी है।