Home » Uncategorized » स्टोर से चुराई गई कंपनी की 255 लोहा पाईपें, एक आरोपी गिरफ़्तार…

स्टोर से चुराई गई कंपनी की 255 लोहा पाईपें, एक आरोपी गिरफ़्तार…

सोलन: जम्मु-कश्मीर के राजौरी के रहने वाले तस्वीर सिंह वर्तमान में रिहायश देंऊघाट जिला सोलन तथा सुपरवाईजर Unipro Company ने थाना धर्मपुर में 2 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि मुकेश कुमार ने गाँव कोटला से इसे फोन करके बतलाया कि कोटला में इनके पाईपों के स्टोर से पाईपों को गाड़ी में लोड करने की आवाजें आ रही है जिसके बाद मुकेश कुमार को चैक करने के लिये कहा तो मुकेश ने फोन करके इसे बतलाया कि एक ट्रक नम्बर UP19AT-2082 में कुछ लोग पाईपें लोड़ कर रहे हैं, जो इसे (मुकेश को) देखकर ट्रक को मौका से कुमारहट्टी की तरफ भगाकर ले गए हैं । जिस पर यह अपनी गाड़ी में सुल्तानपुर की तरफ गया तो गांव लौहांजी के पास सामने से आ रहे ट्रक उपरोक्त को जब रोका गया तो ट्रक में बैठे लोग इसे देखते ही भाग गए। इस ट्रक में स्टोर से चुराई गई इनकी कम्पनी की कुल 255 लोहा पाईपें लदी हुई पाई । जिसको लेकर थाना धर्मपुर में चोरी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियोग में आरोपी तारा चन्द निवासी जिला मण्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो इससे पहले भी जिला कुल्लु में चोरी के 02 मामलों में संलिप्त पाया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं गिरफ्तार किये गये आरोपी को आज 03 अक्टूबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *