Aaj Ka Rashifal 2 September 2023: राशिफल 2 सितंबर ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन और कर्क समेत कई राशियों के लिए लाभकारी होगा। आज चंद्रमा के मीन राशि में होने से और साथ ही मंगल के कन्या राशि में गोचर से चंद्र मंगल दृष्टि योग बन रहा है। जबकि आज उत्तराभाद्रपद उपरांत रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए दिन कैसा रहेगा जानें आज का राशिफल।
आज मेष राशि वालों की कोई चाहत पूरी होगी
मेष राशि के लिए आज 2 सितंबर का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा आपको आज कोई पुरानी समस्या और चिंता से राहत मिल सकती है। यदि आपका कोई घरेलू विवाद चल रहा था तो आज वह भी आपसी बातचीत और समझदारी से हल कर सकते हैं। कारोबार के मामले में दिन आपका लाभप्रद होगा लेकिन परिश्रम भी करना होगा। किसी डील को लेकर मानसिक तनाव भी मिल सकता है। आज आप निकट या दूर की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आपकी कोई महत्वाकांक्षा आज पूरी हो सकती है।
आज भाग्य 83% तक मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिन पंचाक्षरी मंत्र का जप करें और पीपल को जल दें।
वृषभ राशि वालों को विपरीतलिंगी लोगों से लाभ मिलेगा
शनिवार 2 सितंबर का दिन धन योग के प्रभाव से वृषभ राशि के लिए धन लाभदायक रहेगा। बिजनस और कार्यक्षेत्र के मामले में आज आपको विपरीत लिंगी व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आज आपके शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। घर में चहल पहल और आनंद का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका स्नेह सहयोग बना रहेगा। घर पर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज सुख साधनों और घरेलू जरूरतों की खरीदारी करेंगे जिस पर आपका धन खर्च होगा। यात्रा और वाहन पर भी आज आपका धन व्यय का योग है।
आज भाग्य 98% तक वृषभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध और जल मिलाकर अर्पित करें। पीपल की परिक्रमा और पूजा भी करें।
मिथुन राशि वालों को लाभ और खुशी मिलेगी
आज मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार में अच्छा खासा मुनाफा होने वाला है। आर्थिक मामलों में आज आप भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं और निवेश भी कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य आपको प्राप्त होगा। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। कला संगीत के क्षेत्र में आज आपका रुझान रहेगा। कलाक्षेत्र से जुड़े जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा, कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है।
आज भाग्य 89% तक मिथुन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाए और शनि स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि वालों को भाग्य दिलाएगा लाभ और उन्नति
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपका ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। भाग्य मेहरबान रहेगा, जिन क्षेत्रों में आप प्रय़ास करेंगे उसमें आपको परिश्रम से बढकर लाभ मिलेगा। पिता औऱ पैतृक पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। कोई पुराना निवेश आपको आज लाभ दिलाएगा। जो लोग बीमार हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। सितारे बताते हैं कि आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। धर्म कर्म में आपका मन लगेगा।
आज भाग्य 76%तक आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का दूध से अभिषेक करें। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।
सिंह राशि वालों को कारोबार में लाभ मिलेगा
आज सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा विरोधी आपके शांत रहेंगे और चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आज सिंह राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी, बीमार चल रहे लोगों की सेहत में भी आज सुधार होगा। कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन आपको परिश्रम भी करना होगा। किसी तकनीकी समस्या की वजह से आपको मानसिक परेशानी भी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को विपरीतलिंगी मित्रों और सहकर्मियों से लाभ प्राप्त होगा। आज आप लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
आज भाग्य 76% तक सिंह राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
कन्या राशि के जातक आज व्यस्त रहेंगे, जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा
आज भाग्य 86% तक आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और पीपल की पूजा करके परिक्रमा करें।
तुला राशि वाले प्रसिद्धि और सम्मान पाएंगे
तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। किसी सगे संबंधी की सेहत को लेकर आप चिंतित होंगे। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज होने वाले हैं। वैसे आज सितारे बताते हैं कि आपको सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रसिद्धि और सम्मान मिलेगा। बुद्धि और चतुराई से आज आपको फायदा मिलेगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु मंत्र का जप करें।
वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिलेगा
आज भाग्य 85% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
धनु राशि के जातक किसी अटके काम को पूरा कर सकते हैं
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए लाभप्रद नजर आ रहा है। आज आपका कोई पारिवारिक काम जो बहुत दिनों से टल रहा था पूरा हो सकता है। मित्रों और सगे संबंधियों से आपका आज रिश्ता बेहतर हो सकता है। किसी पूर्व परिचित से अचानक मुलाकात भी संभव है। माता और मातृपक्ष के संबंधियों से आपको लाभ मिलेगा। घर गृहस्ती में आज का आपका दिन सामान्य रहेगा। बच्चों की किसी समस्या को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। माता बीमार हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखें,परेशानी बढ़ सकती है।
आज भाग्य 78% तक धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना आपके लिए लाभप्रद होगा।
मकर राशि वालों को आज जोखिम से बचना होगा।
मकर राशि वालों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में और कार्यक्षेत्र में आपको आज जोखिम लेने से बचना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। मित्रों औऱ भाइयों से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने का विचार कर रहे हैं तो उसके कानूनी पहलुओं की जांच कर लें नहीं तो बाद आपको दिक्कत हो सकती है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से कोई संपत्ति या उपहार मिल सकता है। आज संतान की सफलता और कार्यकुशलता से मन प्रसन्न होगा।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।
कुंभ राशि वालों को संतोषप्रद लाभ मिलेगा
आज कुंभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। किसी परिचित और वरिष्ठजनों के सहयोग से काम में सफलता मिलने की संभावना दिखती है। बिजनस करने वाले लोगों को आज कारोबार में उम्मीद से कम लाभ मिलने से संतोष करना होगा। शाम के समय आज आप अपने माता-पिता के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे पर चर्चा सकते हैं। कहीं यात्रा का प्रसंग भी आज बनता दिख रहा है। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया है तो वह आज अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।
आज भाग्य 79% तक कुंभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न का दान दें, काले तिल और उड़द दाल का दान उत्तम रहेगा।
मीन राशि वालों के अनचाहे खर्चे होंगे
आज भाग्य 79% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। आज आप भगवान श्रीकृष्ण और पीपल की पूजा करें।




