Home » क्राइम » सोलन पुलिस ने पकड़ा MBA चोर, टैंक रोड़ पर चाक़ू दिखाकर किया था लूटने का प्रयास…

सोलन पुलिस ने पकड़ा MBA चोर, टैंक रोड़ पर चाक़ू दिखाकर किया था लूटने का प्रयास…

सोलन : ऑनलाइन सट्टेबाजी के चक्कर में करीब 10 लाख रुपए लुटाने के बाद एक एमबीए पास युवक अपराध की तरफ मुड़ गया। बीते दिनों सोलन के टैंक रोड़ पर चाक़ू दिखा कर लूटने का प्रयास किए युवक को गिरफ्तार के लिया है। दरसल सोलन के टैंक रोड़ पर ऑफिसर कॉलोनी में एक युवक ने डिलीवरी बॉय बन कर चाकू की नोक पर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं युवक का नाम लोकेंद्र कश्यप है जो 28 साल का है। और यह युवक ऑफिसर कॉलोनी का ही निवासी है

ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले इस युवक ने ऑफिसर कॉलोनी में डिलीवरी बॉय बनकर एक 18 वर्षीय युवक को चाकू दिखा कर लूटपाट को अंजाम देने का प्रयास किया था और उसके बाद यह युवक सोलन छोड़ कर मोहाली चला गया था जो अब पुलिस के हाथ लग चुका है और आगामी कार्यवाही फिलहाल जारी है उनका कहना है कि यह युवक ऑनलाइन गेमिंग का एडिक्ट है गेमिंग में पैसा हारने के बाद युवक ने अपने ही घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसकी शिकायत खुद इसकी मां ने की थी। वहीं युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और आगामी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

की गई व पुराने आरोपियों की पड़ताल भी की गई। विभिन्न पहलुओं से जांच करने के बाद आरोपी की पहचान हुई। इस आधार पर आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान लोकेंद्र कश्यप निवासी सोलन के तौर पर हुई। यह युवक सोलन में ही पढ़ा-लिखा है और यहीं रहता था। उसने एमबीए किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह युवक ऑनलाइन गैंबलिंग के चक्कर में पड़ गया और करीब 10 लाख रुपए इसमें गंवा दिए। इन पैसों को इसने डिजिटल लैंडिंग एप्स से भी अरेंज कर लिया लेकिन उधार नहीं चुका सका।

बता दें कि 7 जुलाई को इसने अपने ही घर पर चोरी कर डाली और अपनी माता के करीब साढ़े 3 लाख रुपए के गहने चुरा डाले। इस घटना को लेकर सदर थाना में मुकद्दमा दर्ज है। इसके बाद भी जब पैसे की भरपाई पूरी नहीं कर सका तो इसने पड़ोसी को चाकू की नोक पर धमकाकर उससे पैसे वसूलने की योजना तैयार की। इस योजना के तहत यह गाड़ी में मोहाली आया और उसने गाड़ी कसौली के पास पार्क कर दी। वहां से एक ऑटो में सोलन पहुंचा और यहां पर एक कोरियर व्बॉय बनकर ऑफिसर कालोनी में अपने पड़ोसी के घर पहुंचा और उसे चाकू से धमकाया और मारने की कोशिश की। इसके बाद यह मौके से फरार हो गया और इसने अपने कपड़े, हैल्मेट व चाकू डिस्पोस ऑफ कर दिया और यहां से मोहाली चला गया। एसपी ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *