Home » क्राइम » Sirmour Car Accident : हिमाचल के सिरमौर में हुआ सड़क हादसा, 3 की मौत

Sirmour Car Accident : हिमाचल के सिरमौर में हुआ सड़क हादसा, 3 की मौत

Himachal Pradesh Road Accident: सिरमौर जिले के गिरिपार के रोनहाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे सामने आया है.  हादसे में रोनहाट कॉलेज के प्रोफेसर और एक छात्रा सहित 3 लोगों की मौत हो गई है.

जानकारी के मुताबिक कार संख्या नम्बर (HP85-1696) लाणी बोहराड़ मार्ग में जासवी कैंची मोड़ पर अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में लुढ़क गई. गाड़ी में तीन लोग सवार थे. ये घटना पिछली देर शाम की है.

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर युवती सहित तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद समूचे इलाके में शोक की लहर है.  हादसे में रोनहाट महाविद्यालय में तैनात 47 वर्षीय प्रोफेसर रमेश भारद्वाज, 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा साक्षी भारद्वाज और साक्षी के मामा 38 वर्षीय जयराम का निधन हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, डॉ. रमेश भारद्वाज मौजूदा में राजकीय महाविद्यालय रोनहाट में कार्यकारी प्रधानाचार्य का कार्यभार भी संभाल रहे थे.  सूचना के बाद रोनहाट पुलिस चौकी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुटे हुए है.  डीएसपी मानविंदर ठाकुर ने घटना कि पुष्टि की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *