Home » ताजा खबरें » सोलन पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, तोड़ी चिट्टा तस्करों की कमर…

सोलन पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, तोड़ी चिट्टा तस्करों की कमर…

सोलन : सोलन पुलिस की SIU टीम ने 14 जुलाई को ड्रग पेडलर आरोपी निहाल ठाकुर से 20.65 ग्राम चिट्टा/हैरोईन ब्रामद की थी। जिस पर धारा 21 ND&PS Act, थाना सदर में अभियोग पंजीकृत करके इस खेप के सप्लायर पवनप्रीत उम्र 27 वर्ष निवासी फरीदकोट पंजाब और इसके सह आरोपी अजय कुमार को पंजाब के फिरोजपुर जिला से एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस केस की आगामी जांच में आज सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा इन आरोपियों के मुख्य सरगना को पंजाब के फिरोजपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। वही यह आरोपी इन सभी आरोपियों को चिट्टा बड़ी मात्रा में सप्लाई करता था। जिसके बाद ये आरोपी फिर आगे उसे नशे के आदी लोगो को बेचते थे और इसी तरीके से पैसे कमाते थे। नशे के सौदे की रकम का बड़ा भाग 25 वर्षीय मुख्य सरगना गुरविंदर सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी फिरोजपुर को जाता था। फिलहाल पुलिस आगामी कार्यवाही में जुटी हुई है।
बता दें कि सोलन पुलिस द्वारा जुलाई महीने में ही अभी तक बाहरी राज्यों के 9 सप्लायरों जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा राज्यों से है, उनको गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें एक नाइजीरियन आरोपी भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12