Home » ताजा खबरें » हादसे का शिकार हुई निजी बस, बाल-बाल बची सभी यात्रियों की जान

हादसे का शिकार हुई निजी बस, बाल-बाल बची सभी यात्रियों की जान

हमीरपुर :जिला हमीरपुर में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। अवहदेवी से हमीरपुर जा रही एक निजी बस दुर्घटना का शिकार होते बच गई। गनीमत यह रही कि किसी को कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार एक निजी बस अवाहदेवी से हमीरपुर अपने निर्धारित रूट पर चल रही थी। सुबह करीब 11 बजे जैसे बस टौणी देवी पहुंची तो बस सड़क के नीचे लुढ़क गई। दुर्घटना का कारण सड़क पर की गई खुदाई को बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर से सरकाघाट तक एनएच 03 (NH-03) का काम चल रहा है। निर्माण कंपनी ने जगह-जगह खुदाई कर रखी है, जिसके कारण आए दिन कोई न कोई हादसा पेश आता रहता है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12