Home » ताजा खबरें » मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस में फायरिंग, 4 की मौत, RPF कांस्टेबल अरेस्ट

मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस में फायरिंग, 4 की मौत, RPF कांस्टेबल अरेस्ट

जीआरपी मुंबई के जवानों ने कॉन्स्टेबल को हिरासत में लिया है. मरने वालों में कुछ यात्री भी शामिल हैं.

मुंबई : गुजरात से मुंबई जा रही मेल ट्रेन में फायरिंग की खबर है. यह घटना चलती ट्रेन में हुई है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. मुंबई के वापी इलाके से बोरीवली के बीच यह घटना हुई है, गोलीबारी करने वाले कॉन्स्टेबल को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक आरपीएफ के कॉन्स्टेबल चेतन ने ही ट्रेन के अंदर यह गोलीबारी की है. मामला जयपुर-मुंबई सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का बताया जा रहा है. यह गोलीबारी तब हुई है जब ट्रेन मुंबई के बोरीवली से मीरा रोड स्टेशन जा रही थी. फिलहाल आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12