Home » ताजा खबरें » रिकांगपिओ : बारिश का कहर लगातार जारी, NH-5 हुआ बंद, वाहनों में गुजरी रात

रिकांगपिओ : बारिश का कहर लगातार जारी, NH-5 हुआ बंद, वाहनों में गुजरी रात

रिकांगपिओ : किन्नौर जनपद के निचले क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बाद सड़कों का अवरुद्ध होना आम बात हो गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार रात को निगुलसरी के पास मार्ग अवरुद्ध हुआ है। मार्ग को बहाल करने के लिए एनएच (NH) प्राधिकरण ने मशीन लगाई है। लेकिन भारी बारिश व पत्थरों के गिरने से मार्ग बहाल नही हो पाया। अवरुद्ध मार्ग के दोनो तरफ फसें लोगों को वाहन में ही रात गुजारनी पड़ रही है। वही, शुक्रवार सुबह जैसे ही निगुलसरी मार्ग बहाल हुआ। अचानक चौरा के समीप भारी चट्टान गिरने से एनएच 5 (NH 5) पुनः अवरुद्ध हो गया है। बधाल, ज्यूरी,निगुलसरी आदि स्थानों में फंसे वाहन व यात्रियों को एक बार पुनः मायूस होना पड़ा। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद एनएच 5 जगह-जगह से अवरुद्ध हो रहा है।

कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि मार्ग बहाली के लिए मशीन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सड़क को जल्द बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह ककस्थल वांगतू नेशनल हाईवे के साथ लगते मकान पर अचानक पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से कमरें व छत को नुकसान हुआ है। कहा कि एक पालतू कुत्ता के पत्थर की चपेट में आने से मरने की सूचना मिली है। कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि मौके पर थाना की टीम पहुच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *