Home » Uncategorized » पट्टा के भावगुड़ी में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’: कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए प्राकृतिक खेती के गुर…

पट्टा के भावगुड़ी में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’: कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए प्राकृतिक खेती के गुर…

लाइव हिमाचल/हेमेंद्र कंवर/कसौली: विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत भावगुड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र सोलन के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान’ और ‘प्राकृतिक खेती’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. मीरा ठाकुर व डॉ. अनुराग तथा आत्मा परियोजना धर्मपुर से उप-खंड तकनीकी प्रबंधक कपिल संधू ने शिरकत कर आसपास के गांवों से आए किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए और कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने अपने अनुभवों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता कार्यशाला में करीब 75 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान तरुण कुमार, वार्ड सदस्य भूपेंद्र, सुरेश वर्मा, अमर लाल, तुला राम, अरुणा शर्मा, पूर्व प्रधान बलदेव सहित कई महिला व पुरुष कृषक विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *