Home » ताजा खबरें » राज्यपाल ने साइकिलिस्ट आशा मालवीय को किया सम्मानित

राज्यपाल ने साइकिलिस्ट आशा मालवीय को किया सम्मानित

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बुधवार को राजभवन में साइकिलिस्ट आशा मालवीय को सम्मानित किया। आशा मालवीय साइकिल पर भारत भ्रमण कर रही हैं। राज्यपाल ने उन्हें इस अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह अभियान महिला सशक्तिकरण तथा सुरक्षा के उद्देश्य से आरम्भ किया गया है। आशा मालवीय मध्यप्रदेश से संबंध रखती हैं तथा उन्होंने एक खिलाड़ी तथा पर्वतारोही के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी यह साइकिल यात्रा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर, 2022 को भोपाल से आरम्भ हुई थी। इसका समापन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में होगा। इस अभियान के दौरान वह देश के 28 राज्यों में कुल 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।

अभी तक उन्होंने 24 राज्यों में 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर ली है तथा हिमाचल उनकी यात्रा का 25वां प्रदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *