Home » ताजा खबरें » लोगों का दर्द मेरा अपना दर्द : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

लोगों का दर्द मेरा अपना दर्द : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

सोलन : हिमाचल में प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में  नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने व पूर्व मंत्री राजीव सह जल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंचायत धर्मपुर के सिहारडी चमारा के आपदा प्रभावित क्षेत्र में लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों का दर्द मेरा अपना दर्द है और मेरी पूरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी  के निर्देशानुसार केंद्र की ओर से जरूरी मदद में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। केंद्र सरकार ने पहले ही डिजास्टर रिलीफ फंड से ₹180 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं और ₹181 करोड़ की दूसरी किस्त भी आ रही है। पूरे नुक़सान की राज्य सरकार की रिपोर्ट के बाद प्रक्रियानुसार बाक़ी मदद भी केंद्र द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *