Home » ताजा खबरें » बिलासपुर : रातों-रात स्थापित दो बड़ी दुकानों को नगर परिषद ने किया ध्वस्त

बिलासपुर : रातों-रात स्थापित दो बड़ी दुकानों को नगर परिषद ने किया ध्वस्त

बिलासपुर : जनपद के डियारा सेक्टर में मंगलवार को नगर प्रशासन ने दो दुकानों को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार शाम के समय जैसे ही नगर परिषद की जेसीबी डियारा पहुंची और रातों रात बिना अनुमति सड़क किनारे स्थापित दो दुकानों को ध्वस्त करने लगी। लंबे समय के बाद शहर में मनमानी से बढ़ रहे अतिक्रमण पर नगर परिषद ने लगाम लगाने का प्रयास किया। सूत्रों ने बताया कि दो बड़ी-बड़ी टीन के शेड से बनी दुकानें शहर के बीचों बीच स्थापित कर दी गई थी। इन दुकानों को स्थापित करने के लिए किसी भी तरह की अनुमति न नगर परिषद को थी और न ही जिला प्रशासन की तरफ से उक्त लोगों के पास थी।

ऐसे में दुकानों के संचालकों को नगर परिषद की तरफ से पहले आगाह किया गया और उसके बाद जब वह नहीं मानें तो मंगलवार को दुकानों पर जेसीबी चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इन दुकानों के पास किसी तरह की अनुमति नहीं थी। ऐसे में इन्हें हटाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *