Home » ताजा खबरें » चमोली में बड़ा हादसा : नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर 10 लोगों की मौत..

चमोली में बड़ा हादसा : नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर 10 लोगों की मौत..

उत्तराखंड : Uttarakhand के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है. नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अलकनंदा नदी के पास करंट लगने से 15 लोगों की मौत को गई है. ANI के मुताबिक साइट पर करीब 24 लोग मौजूद थे जिनमें से 15 लोगों की मौत हो गयी है. घटना में झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है.

बताया जा रहा है कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से ये हादसा हुआ है. मरनेवालों में पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 3 होम गार्ड भी शामिल हैं. देहरादून के एडीजी वी मुरुगेसन के मुताबिक घटना की जांच जारी है. घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उनका कहना है कि ये बेहद दुखद घटना है. पुलिस, SDRF और बचाव दल मौके पर उपस्थित हैं. घटना के जांच के भी आदेश दिए गए हैं. जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *