Home » ताजा खबरें » 19 July Panchang : आज पुष्य नक्षत्र में नये काम की करें शुरुआत, मिलेंगे बेहतर परिणाम

19 July Panchang : आज पुष्य नक्षत्र में नये काम की करें शुरुआत, मिलेंगे बेहतर परिणाम

आज का पंचांग :आज 19 जुलाई, 2023 बुधवार, के दिन श्रावण (अधिक) महीने की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है. इसके देवता ब्रह्माजी होते हैं. इस दिन चंद्रमा का दर्शन शुभ माना जाता है. शादी, वेडिंग रिंग की खरीदी और देवताओं की स्थापना के लिए यह तिथि शुभ होती है. किसी भी तरह के तकरार या विवाद के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में रहेगा. सुबह आठ बजे बाद अश्लेषा नक्षत्र रहेगा. पुष्य शुभ नक्षत्र है. इसमें शुभ काम की शुरुआत की जा सकती है. अश्लेषा को अच्छा नक्षत्र नहीं माना जाता है. किसी भी तरह का शुभ कार्य करने से इस नक्षत्र में बचना चाहिए.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:45 से 14:25 पीएम बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

19 जुलाई का पंचांग

  1. विक्रम संवत – 2080
  2. मास – श्रावण (अधिक)
  3. पक्ष – शुक्ल पक्ष द्वितिया
  4. दिन – बुधवार
  5. तिथि – शुक्ल पक्ष द्वितिया
  6. योग – वज्र
  7. नक्षत्र – पुष्य और सुबह 8 बजे के बाद अश्लेषा
  8. करण – बलव
  9. चंद्र राशि – कर्क
  10. सूर्य राशि – कर्क
  11. सूर्योदय – 06:04 एएम
  12. सूर्यास्त – 07:26 पीएम
  13. चंद्रोदय – 06:39 ए एम
  14. चंद्रास्त – 08:44 पीएम
  15. राहुकाल – 12:45 से 14:25 पीएम
  16. यमगंड – 07:44 से 09:25 एएम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *