Home » ताजा खबरें » हिमाचल में 10 तहसीलदार बदले, अधिसूचना हुई जारी

हिमाचल में 10 तहसीलदार बदले, अधिसूचना हुई जारी

शिमला : हिमाचल प्रदेश में 10 तहसीलदारों के तबादले हुए हैं। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने इस सम्बंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक बालकृष्ण को ज्वाली से सरकाघाट, मनोहर लाल को संधोल से ज्वालामुखी, परमानंद रघुवंशी को जुन्गा से रामशहर, शिखा को झंडुता से घनेरी के लिए भेजा गया है। इसी तरह प्रवीण कुमार को कांगड़ा से नगरोटा बगवां के लिए तबदील किया गया है। तैनाती का इंतजार कर रहे कृष्ण कुमार को तहसीलदार ज्वाली में नियुक्ति मिली है। रवीश चंदेल को निहारी से ऊर्जा निदेशालय शिमला, दीक्षांत ठाकुर को थुनाग से ओट, जयमल चंद को हमीरपुर से हरौली तथा सुरभी नेगी को हरोली से कुल्लू (रिकवरी) में तहसीलदार लगाया है। अधिसूचना के मुताबिक तहसीलदार कुलताज और सुरेश कुमार के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *