Home » ताजा खबरें » कल से फिर करवट बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट हुआ जारी

कल से फिर करवट बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट हुआ जारी

शिमला : मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा और 5 व 6 जुलाई तक यैलो अलर्ट रहेगा। हालांकि 4 जुलाई को मैदानी/निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। यैलो अलर्ट के बीच 4 व 5 जुलाई को मैदानी/निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्य, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा का अंदेशा जताया गया है। 7 व 8 जुलाई को भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्य वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा.सुरेंद्र पाल ने कहा कि 5 व 6 जुलाई को राज्य में यैलो अलर्ट रहेगा और इस दौरान लोग संबंधित विभागों द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करें।
बता दें कि इस बार मानसून ने आते ही ताबड़तोड़ तबाही मचा दी। 24 जून से लेकर 2 जुलाई शाम 6 बजे तक मात्र 9 दिनों में मानसून की बारिश व अन्य आपदाओं के कारण 27 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 अरब 42 करोड़ की संपत्ति को नुक्सान पहुंचा है। मृतकों में भूस्खलन से 1, डूबने से 7, पहाड़ी से गिरने पर 5, सड़क हादसों में 12, अज्ञात कारण से 1, ऑक्सीजन की कमी से 1 शामिल रहे, जबकि 5 लोग लापता हैं, जिसमें सड़क हादसे का 1, डूबने के 3 और फ्लैश फ्लड से 1 व्यक्ति लापता है। इस दौरान जलशक्ति विभाग को 100.97 करोड़, लोक निर्माण विभाग को 113.19 करोड़ और बागवानी विभाग को 26.22 करोड़ की चपत लग चुकी है। 6 मकान जमीदोंज हुए है, जबकि 42 को आंशिक नुक्सान पहुंचा है। 2 दुकानों और 22 गऊशालाओं के अलावा 353 मवेशियों की जान गई है। इस दौरान भूस्खलन की 10, बादल फटने की 1 और फ्लैश फ्लड की 9 घटनाएं पेश आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12