Home » Uncategorized » प्रदेश के ठेकेदारों को दिवाली का तोहफा सीएम सुक्खू ने 10 लाख रुपये तक की लंबित पैमेंट करने के वित्त विभाग को दिए निर्देश…

प्रदेश के ठेकेदारों को दिवाली का तोहफा सीएम सुक्खू ने 10 लाख रुपये तक की लंबित पैमेंट करने के वित्त विभाग को दिए निर्देश…

Oplus_131072

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सरकार ने एडवांस मानदेय देने का एलान किया है, जिससे कर्मचारियों को त्योहार मनाने में आसानी होगी। इसके अतिरिक्त, सरकार ठेकेदारों की बकाया पेमेंट का भी भुगतान करेगी, जिससे उन्हें भी राहत मिलेगी। सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दिवासी का त्योहार 20 अक्टूबर को है। करवाचौथ के बाद दिवाली और फिर भैया दूज तीन बड़े त्योहार होने के कारण सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों को एडवांस में सैलरी देने का एलान किया है। सीएम ने प्रदेश के ठेकेदारों को भी दिवाली का तोहफा दिया है। सीएम ने वित्त विभाग को 10 लाख रुपये तक की लंबित पेमेंट करने के निर्देश दिए हैं। गत दिवस मुख्यमंत्री ने लाखों कर्मचारियों व पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की घोषणा की थी, जिसकी शाम को अधिसूचना भी जारी हो गई।

करोड़ों की पेमेंट है पेंडिंग

अभी ठेकेदारों की करोड़ों रुपये पेमेंट पेंडिंग पड़ी हुई है। दिवाली के त्योहार के कारण सीएम सुक्खू ने 10 लाख रुपये तक के भुगतान के निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]