Home » Uncategorized » पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मीनाक्षी रही अव्वल…

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मीनाक्षी रही अव्वल…

सोलन (प्रिया) : राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर सोलन में को रेड रिबन क्लब की ओर से एचआईवी एड्स जागरूकता विषय पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ पीडी कौशल, डॉ दीपिका व प्रो. भुवनेश्वरी ने इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय की मीनाक्षी ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय के राहुल वर्धन ने द्वितीय स्थान तथा बीए द्वितीय वर्ष के नवीन शर्मा और बीकॉम द्वितीय वर्ष की रीता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए जलपान का आयोजन भी किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजिंदर कश्यप जी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों की एवं गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *