Home » ताजा खबरें » BJP विधायक भी आपदा में एक माह का देंगे वेतन : जयराम

BJP विधायक भी आपदा में एक माह का देंगे वेतन : जयराम

शिमला : हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में प्रभावितों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने आपदा राहत कोष बनाया है। सीएम राहत कोष के माध्यम से सीएम सुक्खू के आह्वान पर प्रदेश सरकार के सभी विधायक,कर्मचारी,समाजसेवी और स्वंय सहायता समूह व जागरूक लोग भी अपना अंशदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधि भी एक माह का वेतन सीएम राहत कोष में देंगे। यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कही। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ा है और उनका सहयोग कर रहा हैं। भाजपा के विधायक दल ने भी अपने एक माह का वेतन आपदा प्रभावितों को देने का निर्णय लिया हैं।
बता दें कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी है तो कई लोग बेघर हुए हैं कईयों की ज़मीन भी बाढ़ में बह गई है। प्राकृतिक आपदा की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज की गुहार लगाई है इसके अलावा सीएम सुक्खू ने सीएम राहत कोष में लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया है इसके लिए बाकायदा क्यू आर कोड भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *