ज़िला में पैट्रोल, डीज़ल तथा घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू : मनमोहन शर्मा

सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में पैट्रोल, डीज़ल तथा घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और ज़िला प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति एवं ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक […]

कृष्ण कुमार शर्मा ने संभाला सरकाघाट एसडीएम का कार्यभार…

सरकाघाट: हिमाचल प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2019 बैच के अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा ने आज शुक्रवार को एसडीएम सरकाघाट के तौर पर अपना कार्यभार संभाला। कृष्ण कुमार शर्मा इससे पूर्व डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग शिमला में बतौर संयुक्त निदेशक सेवाएं दे रहे थे। वह उपमण्डल सरकाघाट के 33वें एसडीएम होंगे। कृष्ण कुमार शर्मा इससे […]

डॉ. शांडिल ने निर्माणाधीन सैनिक सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण…

सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत दिवस ग्राम पंचायत ममलीग के ध्यावला गांव में निर्माणाधीन सैनिक सामुदायिक भवन का औचक निरीक्षण किया। सैनिक सामुदायिक भवन का निर्माण एक्स सर्विसेज लीग सायरी-ममलीग जुब्बड़हट्टी द्वारा करवाया जा रहा है। डॉ. शांडिल ने इस अवसर […]

जलशक्ति विभाग के अधिकारी पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, जल जीवन मिशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में बोले उपायुक्त…

मंडी: उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, जल स्रोतों के रखरखाव, जल गुणवत्ता तथा वित्तीय प्रबंधन से संबंधित […]

हिमाचल प्रदेश के डॉ. दमन आहूजा का अध्याय : माइंडफुलनेस पर शोध को मिली राष्ट्रीय पहचान…

सोलन: भारत की शिक्षा जगत के लिए यह एक गर्व और प्रेरणा का क्षण है। दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक में डॉ. दमन आहूजा के अध्याय “भारतीय ज्ञान प्रणाली से होगी तय विकसित भारत की राह” को स्थान मिला है। यह उपलब्धि न केवल डॉ. आहूजा के अथक परिश्रम और गहन चिंतन […]

पंजाब की खेती हिमाचल के पानी पर निर्भर : CM सुक्खू

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के जल संसाधनों पर रॉयल्टी की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है. शिमला में राज्य सचिवालय में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल से निकलने वाली नदियों का पानी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों को लाभ पहुंचा रहा है. मुख्यमंत्री […]

दवा से लेकर प्रसाद तक…हर जगह मिलावट का जहर, पूर्व CM शांता कुमार ने जताई चिंता…

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने देश में बढ़ती मिलावटखोरी और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पिछले साल भारत में दवाइयों के लगभग 2315 सैंपल फेल हुए, जो कि संभवतः अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया, क्योंकि भारत दुनिया भर […]

कैरी बैग उपलब्ध करवाना मार्ट की जिम्मेदारी, उपभोक्ता आयोग शिमला ने सुनाया फैसला; पैसे वसूलने पर लगाया जुर्माना

शिमला: जिला उपभोक्ता आयोग शिमला ने छोटा शिमला स्थित विशाल मेगा मार्ट को उपभोक्ताओं से कैरी बैग के लिए अतिरिक्त शुल्क वसूलने का दोषी पाया है। आयोग ने इसे अनुचित व्यापार करार देते हुए मार्ट को कैरी बैग के लिए गए 15 रुपये वापस करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आयोग ने मानसिक उत्पीड़न […]

Himachal Weather: आज हिमाचल प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, कल से अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट…

Himachal Weather Update News In Hindi: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं, शनिवार से प्रदेश में कुछ जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रोहतांग दर्रा सहित किन्नौर, लाहौल और कुल्लू की चोटियों पर वीरवार दोपहर को बर्फबारी हुई। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम […]

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश के तीन प्रगति शील किसानों ने लिया भाग

कसौली: दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश के तीन प्रगति शील किसानों ने लिया भाग! भारत सरकार के कृषि एंव किसान कल्याण मंत्रालय के सौजन्य से, राष्ट्रीय जैविक एंव प्राकृतिक खेती केन्द गाजियाबाद उतर प्रदेश मे राष्ट्रीय स्तर की संगोष्टि मे प्रदेश के तीन प्रागतिशील किसान जिसमे पदमश्री नेक राम शर्मा, मास्टर ट्रेनर और […]