Home » Uncategorized » पंजाब की खेती हिमाचल के पानी पर निर्भर : CM सुक्खू

पंजाब की खेती हिमाचल के पानी पर निर्भर : CM सुक्खू

शिमला: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के जल संसाधनों पर रॉयल्टी की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है. शिमला में राज्य सचिवालय में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल से निकलने वाली नदियों का पानी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों को लाभ पहुंचा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब आज देश का ‘फूड बाउल’ बना हुआ है, तो इसमें हिमाचल के जल संसाधनों का बड़ा योगदान है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अपने हक के लिए लगातार प्रयास कर रही है और पानी पर रॉयल्टी की मांग इसी दिशा में एक अहम कदम है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े फैसले ले रही है और आने वाले चार महीनों में हालात बेहतर होने की उम्मीद है। कर्मचारियों के स्थगित वेतन को लेकर उन्होंने कहा कि सही समय आने पर सभी बकाया भुगतान कर दिए जाएंगे। सरकार इस दिशा में काम कर रही है और धीरे-धीरे आर्थिक नीतियां पटरी पर लौट रही हैं. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि अगले 6-7 महीनों में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और राज्य विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]