Home » Uncategorized » Himachal Weather: आज हिमाचल प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, कल से अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट…

Himachal Weather: आज हिमाचल प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, कल से अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट…

Himachal Weather Update News In Hindi: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं, शनिवार से प्रदेश में कुछ जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रोहतांग दर्रा सहित किन्नौर, लाहौल और कुल्लू की चोटियों पर वीरवार दोपहर को बर्फबारी हुई। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 28 से 31 मार्च तक दस जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। आज लाहौल-स्पीति और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पूरे प्रदेश के मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। वीरवार को प्रदेशभर में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शाम को मौसम बदलने से फिर ठंडक बढ़ गई। वीरवार को अटल टनल और जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। हालांकि जिला कुल्लू और लाहौल में अभी भी 50 से अधिक सड़कें बंद चल रही हैं। वहीं शिमला में भी वीरवार को धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 मार्च को लाहौल-स्पीति और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। 28 और 31 मार्च कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। 29 और 30 मार्च कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दौरान किन्नौर, लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 28 से 31 मार्च तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 1 अप्रैल को भी उच्च व मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 3 से 9 अप्रैल तक के सप्ताह के कुछ दिनों के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। उधर, बुधवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.8, ताबो में 3.7, कल्पा में 5.4, धर्मशाला में 6.8, मनाली में 9.5, शिमला में 10.8, सोलन में 11.6, नाहन में 13.1, ऊना में 14.6, मंडी में 15.5 और कांगड़ा में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।  जिला कांगड़ा में वीरवार को खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी दिखा। कांगड़ा स्थित गगल एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से सुबह 10 बजे पहुंची। इसी फ्लाइट से हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को आना था, लेकिन दिल्ली से उड़ान में देरी के चलते वह गगल एयरपोर्ट नहीं पहुंच सके। उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये जानकारी साझा की। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ हिमपात भी दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]