करियर राशिफल (Career Rashifal) 9 जनवरी 2026: शुक्रवार को चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग, मेष, सिंह सहित इन राशियों को मिलेगी सफलता, देखें कल का आर्थिक राशिफल

Career Horoscope, 9 January 2026 : 9 जनवरी, शुक्रवार को धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति हो रही है। इस बेहद ही शुभ और दुर्लभ संयोग से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। एक ही राशि में चार ग्रहों के एक साथ आने से करियर में सफलता और धन लाभ के मजबूत अवसर प्राप्त होते हैं। इस योग के प्रभाव से मेष, सिंह और धनु जैसी राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि चतुर्ग्रही योग के प्रभाव में शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के करियर के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का करियर राशिफल

मेष राशि का करियर राशिफल

मेष राशि के जातकों को जीवनसाथी से किसी भी बात को छिपाने से बचना चाहिए। ऐसे में सायंकाल के बाद घर परिवार में कटुता व्याप्त हो सकती है। आपकी मनोदशा में तनाव से मुक्ति मिलेगी। यदि आप किसी प्रेम प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं तो पारिवारिक वातावरण अशांत हो सकता है।

वृषभ राशि का करियर राशिफल

वृषभ राशि का करियर राशिफल

वृषभ राशि के जातकों का कामकाज अच्छा चलेगा। आप अपनी सभी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहेंगे। संगी साथी आपको मदद देने के लिए तैयार रहेंगे। लेकिन उन पर पूरी तरह विश्वास कर लेना आपके लिए खतरे से खाली नहीं होगा।

मिथुन राशि का करियर राशिफल

मिथुन राशि का करियर राशिफल

करियर में बदलाव लाने की कोशिश बेकार जाएगी। ग्रह दशा बता रही है कि अभी परिस्थिति ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हम सफर से सलाह जरूर ले लें। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है।

कर्क राशि का करियर राशिफल

कर्क राशि का करियर राशिफल

आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपोर्ट भी आपको मिलता दिख रहा है। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह राशि का करियर राशिफल

सिंह राशि का करियर राशिफल

अगर सैर सपाटे की योजना बन सकती है। ऐसे में यात्रा के लिए आपको कुछ तैयारी करनी पड़ेगी। समय रहते कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद भागदौड़ अधिक हो सकती है। ऐसे में जल्दबाजी के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है। सावधान रहें।

कन्या राशि का करियर राशिफल

कन्या राशि का करियर राशिफल

यदि आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे तो वह कार्य पूर्ण करके ही दम लेंगे। किसी के एडमिशन या फिर यात्रा आदि से संबंधित कोई व्यवस्था करनी पड़ सकती है। किसी जरूरी वस्तु की खरीद करनी पड़ेगी। अटका हुआ पैसा भी निकालने में आप सफल रहेंगे। आज के दिन पेंडिंग पड़े सभी कार्यों को एक-एक करके निपटाने का अच्छा समय है।

तुला राशि का करियर राशिफल

तुला राशि का करियर राशिफल

परिवार में तीर्थ यात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना आपके हित में नहीं होगा।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल

अपने बिजनेस या प्रोस्पेक्टस को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाना पड़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में अभी ज्यादा भागदौड़ देखने को नहीं मिलेगा। हल्की फुल्की देनदारियां चुकाने का समय है। हालांकि, इससे आपके कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की कुछ मांग पूरी करनी पड़ सकती है।

धनु राशि का करियर राशिफल

धनु राशि का करियर राशिफल

किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर परिवार का वातावरण कुछ परेशान करने वाला रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यहीं है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।

मकर राशि का करियर राशिफल

मकर राशि का करियर राशिफल

मकर राशि वालों की शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होगी। आपके द्वारा किए गए उपाय का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुनः संचालन हो जायेगा।

कुंभ राशि का करियर राशिफल

कुंभ राशि का करियर राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नज़रों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी।

मीन राशि का करियर राशिफल

मीन राशि का करियर राशिफल

आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। विपरीत हालातों से मन को व्यथा होगी। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधों को लेकर शिकायत रहेगी। ऐसे में जीवन साथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल की वेबसाइट का किया शुभारंभ…

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट www.sahchp.in का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य सम्बद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता और दक्षता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेबसाइट में कांऊसिल से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सूचनाएं सरल तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह वेबसाइट स्वास्थ्य पेशेवरों, शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों के लिए एक विश्वसनीय और उपयोगकर्त्ता-अनुकूल माध्यम के रूप में कार्य करेगी, जिससे सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य एनसीएएचपी अधिनियम को लागू करने में देशभर में अग्रणी रहा है। इसके लागू होने से वन नेशन-वन करिकुलम-वन रजिस्ट्रेशन’ की अवधारणा को बल मिलेगा। इससे अलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रमों में और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। कांऊसिल के अध्यक्ष विनोद चौहान ने वेबसाइट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कांऊसिल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव हरीश गज्जू, सचिव, स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर कांऊसिल राजेश कौशिक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में ऑनलाइन सुविधाओं का समावेश करने के दिए निर्देश…

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग, नेशनल हेल्थ मिशन और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में अधिक से अधिक ऑनलाइन सुविधाओं का समावेश किया जाएगा, इसके लिए नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी जो दस दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने से समय और साधनों की बचत होने के साथ ही सेवाओं में सुगमता और गुणवत्ता आएगी। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में मरीजों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित करने के भी निर्देश दिए। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत मैपिंग का कार्य पंचायत स्तर तक सुनिश्चित किया जाए तथा इसमें मरीज के उपचार से सम्बन्धित डेटा भी शामिल किया जाए। उन्होंने आभा कार्ड का एकीकरण हिम परिवार पोर्टल से करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के डिजिटलीकरण से लोगों को और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि होगी, साथ ही सेवाओं की निगरानी और शिकायत निवारण तंत्र और प्रभावी बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के ऑनलाइन रिकार्ड से बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी और निर्णय क्षमता भी प्रभावी होगी। इससे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा तथा स्वस्थ नागरिक-सशक्त राज्य के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जापान इन्टरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि स्वास्थ्य संस्थान आधुनिक उपकरणों से लैस हों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाया जा सके। इस बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव स्वास्थ्य प्रियंका बासु इंगटी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सड़कें विकास का आधार, 10 लाख रुपए की लागत से मनलोग बागा से चौरां तक कर्नल शांडिल ने किया एम्बुलेंस मार्ग का शिलान्यास…

सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सड़कें हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में विकास का आधार हैं और वर्तमान प्रदेश सरकार बेहतर सड़क अधोसंरचना प्रदान करने एवं सभी गांव को सम्पर्क सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तोप की बेड़ में मनलोग बागा से चौरां तक एम्बुलेंस मार्ग की आधारशिला रखने के उपरंात उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपए खर्च होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़कें सभी के लिए वरदान बनती हैं। हिमाचल जैसे प्रदेश में सड़कें ही परिवहन ही मुख्य साधन है और हमारे किसान-बागवान सड़कों के माध्यम से ही अपने उत्पाद विपणन मण्डियों तक पहुंचाकर प्रदेश तथा अपनी आर्थिकी को मज़बूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए यथा संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की गई हैं जिससे किसानों, बागवानों व पशुपालकों को व्यापक स्तर पर लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही ज़िला सोलन में पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि प्रदेश और ज़िला सोलन को नशा मुक्त बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत जन-जन को न केवल नशे के विरुद्ध जागरूक कर रही है अपितु युवाओं को नशे से दूर रखकर बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सभी के सहयोग एवं विश्वास से ही सफल हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
ज़िला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत तोप की बेड के उप प्रधान राजेश कश्यप, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, कर्नल संजय शांडिल, शोभित बहल, विशाल शर्मा, बीडीसी सदस्य भानु शर्मा, महिला मंडल शील की प्रधान लीला शर्मा, महिला मंडल बैंच की प्रधान हेमलता, महिला मंडल चौरां की प्रधान सुनीता शर्मा, ग्राम पंचायत तोप की बेड़ के पूर्व प्रधान ज्ञान ठाकुर व पूर्व उप प्रधान कर्म दत्त, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता आशीष राणा, तहसीलदार सोलन राजीव रांटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2026 की अब तक की सबसे बड़ी चिट्टा बरामदगी; अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस साल नशे के कारोबारियों पर पुलिस पूरी तरह हावी है। जिस अंदाज में इस वर्ष की शुरुआत हुई है। वह नशा तस्करों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है। वहीं ताजा मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 100 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में 4 जनवरी 2026 को एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सलोगड़ा मेला ग्राउंड में चिट्टा बेचने की फिराक में खड़े दो आरोपियों जितेश उर्फ मुन्ना और नीरज को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।इसी मामले की आगे की जांच के दौरान 5 और 6 जनवरी की मध्यरात्रि को पुलिस ने जीरकपुर से सोलन में चिट्टा सप्लाई करने वाले साहिल और करण को 7.23 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर इकबाल उर्फ बिट्टू को जीरकपुर (पंजाब) से 87 ग्राम चिट्टा सहित दबोच लिया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में चिट्टा सप्लाई कर रहा था। इस मामले को लेकर सोलन के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक एसपी गौरव सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान और भी तेज किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।आंकड़े बताते हैं कि सोलन पुलिस का अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है। वर्ष 2025 में सोलन जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 112 मामले दर्ज कर 195 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पिछले ढाई वर्षों में 242 मामलों में 502 आरोपियों को जेल भेजा गया है। इसके साथ ही 15 करोड़ रुपये से अधिक की नशे से अर्जित संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं। नशे के खिलाफ जनभागीदारी को मजबूत करने के लिए सोलन पुलिस द्वारा चलाई जा रही ‘रुस्तम योजना’ के तहत अब तक करीब 14 हजार लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा चुका है। जिला पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित…

सोलन: ज़िला स्तरीय गणतंत्रत दिवस समारोह हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने इस संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस, होमगार्ड्स तथा अन्य टुकड़ियों द्वारा भव्य मार्चपास्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य को सम्मानित भी किया जाएगा। उत्कृष्ट कर्मचारियों की सूची सभी विभागों को उपायुक्त कार्यालय सोलन को समय पर उपलब्ध करवानी होगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल 20 जनवरी, 2026 को प्रातः 11.30 बजे से ठोडो मैदान अथवा नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों एवं संस्थानों को कार्यक्रम सहित पूरी सूची ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय को 15 जनवरी, 2026 तक प्रस्तुत करनी होगी।
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, जल शक्ति, पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा नगर निगम सोलन को कार्यक्रम के विषय में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। मनमोहन शर्मा ने सभी विभागों से आग्रह किया कि समस्त अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, पुलिस उप अधीक्षक अशोक कुमार, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिंदर प्रकाश राणा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस डॉ. पदम् देव, ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन गावा सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हिमाचल हाइकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एहतियातन खाली करवाया, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान…

लाइव हिमाचल/शिमला : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाई कोर्ट की ऑफिशल ईमेल पर यह धमकी आई है। इसके बाद पुलिस व प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। बम डिफ्यूज स्क्वाड टीम मौके पर पहुंच गई है। हाई कोर्ट के हर एक हिस्से की गहनता से जांच की जा रही है। परिसर को खाली कर दिया गया है। सारा स्टाफ व अधिवक्ता कोर्ट परिसर से बाहर आ गए। पुलिस व बम स्कवाड की टीम कोर्ट परिसर का चप्पा-चप्पा छान रही है। अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। बम की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। पहली जनवरी को सोलन जिला के नालागढ़ पुलिस थाना के पास बम धमाका हुआ था, जिसकी एनआईए ने भी जांच की थी। हालांकि इस मामले में अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। इस धमाके की पंजाब से संबंधित दो आतंकी संगठनों ने जिम्मेवारी ली थी। इस तरह की धमकी पंजाब के रूपनगर में भी आई है। यहां भी कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी राज्य सचिवालय व विभिन्न डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं। हालांकि यह धमकियां गीदड़भभकी ही साबित हुईं। अब तक कई बार इस तरह की धमकी आ चुकी हैं।

मंडी में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में भारी खेप जब्त

मंडी: मंडी जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक ही दिन में दो अहम कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। जिले की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने जानकारी दी कि NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। पहली कार्रवाई सुंदरनगर क्षेत्र में की गई, जहां अलसू अंडरपास के समीप लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी पर सवार पंजाब और बिलासपुर से आए दो युवकों के कब्जे से करीब 50 ग्राम चिट्टा और नकद 95 हजार 500 रुपये बरामद किए गए। दूसरी सफलता औट थाना पुलिस को मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नंगवाई इलाके में एक मकान पर दबिश दी, जहां से लगभग 76.96 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मंडी पुलिस नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और इसी सतर्कता के चलते यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें नियमानुसार कल अदालत में पेश किया जाएगा।

एचआरटीसी बस में किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, लाखों की नकदी और सामान ले उड़े शातिर……

पांवटा साहिब: दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक अज्ञात शातिर ने एक किसान यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना जिला सिरमौर के गांव दुगाना निवासी ट्रांसपोर्टर एवं किसान बलबीर पुंडीर को बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद शातिर पुंडीर के पास माैजूद लाखों रुपये उड़ाकर फरार हो गया। बस का रूट जयपुर से बाया दिल्ली था। इसी दाैरान शातिर ने नशीली चीज सुंघाकर नकदी व अन्य सामान उड़ा लिया। वहीं बस स्टाफ ने नशे मे सोचकर किसान को रात 10:00 बजे बस स्टैंड पर उतार दिया। ठंड में किसान सुबह 6:00 बजे तक बेहोशी पड़ा रहा। परिजनों को पता चला तो उसके बाद सिविल अस्पताल साहिब में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। वहीं डीएसपी पांवटा साहिब साहब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर, 12 स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में…

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में बीती रात इस सर्दी के सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर), पालमपुर और बरठीं में शीतलहर चली। राज्य के 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी का रात का पारा इस सीजन में पहली बार माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पांवटा व देहरागोपीपुर को छोड़कर राज्य के सभी भागों में रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। शिमला में भी शीतलहर का असर देखा जा रहा है। बुधवार को लाहौल-स्पीति के कोकसर में 3.4 सेमी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में शीतलहर का असर साफ तौर पर देखने को मिला। वहीं बिलासपुर में घना कोहरा, पांवटा साहिब में मध्यम कोहरा और ऊना में हल्का कोहरा छाए रहने के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को सड़क पर वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिमाचल के कुल 9 शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है. इनमें कल्पा, सोलन, मनाली, कुफरी, कुकुमसेरी, नारकंडा, रिकांगपिओ, सेऊबाग और ताबो शामिल हैं. इसके अलावा प्रदेश के 23 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। शीतलहर के बढ़ते असर से अब प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन और अधिक बढ़ गई है. राजधानी शिमला सहित कुल्लू-मनाली में दोपहर के समय धूप खिलने से तापमान में हल्की गर्माहट जरूर महसूस की गई, लेकिन कई क्षेत्रों में शीतलहर का असर बना रहा. दिन में थोड़ी राहत के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का असर लगातार बना हुआ है. बारिश और बर्फबारी की उम्मीदों के बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 13 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि साफ मौसम के चलते शीतलहर का प्रभाव और बढ़ सकता है. मैदानी इलाकों में 11 जनवरी तक देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है. वहीं जिला सोलन में भी ठंड का असर और तापमान में लगातार गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास लगातार बना हुआ है। सोलन के नौणी में कई स्थानों पर पानी की पाइपलाइनों में पानी जमने लगा है, जिससे जल आपूर्ति में भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

इन जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही प्रदेश के एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में राज्यभर में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है.

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुंदरनगर में 0.7, भुंतर में 0.5, कल्पा में माइनस 5.2, धर्मशाला में 4.8, ऊना में 5.8, नाहन में 5.0, पालमपुर में 2.0, सोलन में माइनस 1.1, मनाली में माइनस 1.4, कुकुमसेरी में माइनस 9.2, नारकंडा में माइनस 2.9, रिकांगपिओ में माइनस 2.0, सेऊबाग में माइनस 0.5 और ताबो में माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.