Home » Uncategorized » Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर, 12 स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में…

Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर, 12 स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में…

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में बीती रात इस सर्दी के सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर), पालमपुर और बरठीं में शीतलहर चली। राज्य के 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी का रात का पारा इस सीजन में पहली बार माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पांवटा व देहरागोपीपुर को छोड़कर राज्य के सभी भागों में रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। शिमला में भी शीतलहर का असर देखा जा रहा है। बुधवार को लाहौल-स्पीति के कोकसर में 3.4 सेमी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में शीतलहर का असर साफ तौर पर देखने को मिला। वहीं बिलासपुर में घना कोहरा, पांवटा साहिब में मध्यम कोहरा और ऊना में हल्का कोहरा छाए रहने के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को सड़क पर वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिमाचल के कुल 9 शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है. इनमें कल्पा, सोलन, मनाली, कुफरी, कुकुमसेरी, नारकंडा, रिकांगपिओ, सेऊबाग और ताबो शामिल हैं. इसके अलावा प्रदेश के 23 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। शीतलहर के बढ़ते असर से अब प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन और अधिक बढ़ गई है. राजधानी शिमला सहित कुल्लू-मनाली में दोपहर के समय धूप खिलने से तापमान में हल्की गर्माहट जरूर महसूस की गई, लेकिन कई क्षेत्रों में शीतलहर का असर बना रहा. दिन में थोड़ी राहत के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का असर लगातार बना हुआ है. बारिश और बर्फबारी की उम्मीदों के बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 13 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि साफ मौसम के चलते शीतलहर का प्रभाव और बढ़ सकता है. मैदानी इलाकों में 11 जनवरी तक देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है. वहीं जिला सोलन में भी ठंड का असर और तापमान में लगातार गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास लगातार बना हुआ है। सोलन के नौणी में कई स्थानों पर पानी की पाइपलाइनों में पानी जमने लगा है, जिससे जल आपूर्ति में भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

इन जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 जनवरी को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही प्रदेश के एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में राज्यभर में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है.

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुंदरनगर में 0.7, भुंतर में 0.5, कल्पा में माइनस 5.2, धर्मशाला में 4.8, ऊना में 5.8, नाहन में 5.0, पालमपुर में 2.0, सोलन में माइनस 1.1, मनाली में माइनस 1.4, कुकुमसेरी में माइनस 9.2, नारकंडा में माइनस 2.9, रिकांगपिओ में माइनस 2.0, सेऊबाग में माइनस 0.5 और ताबो में माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]