Home » Uncategorized » एचआरटीसी बस में किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, लाखों की नकदी और सामान ले उड़े शातिर……

एचआरटीसी बस में किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, लाखों की नकदी और सामान ले उड़े शातिर……

पांवटा साहिब: दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक अज्ञात शातिर ने एक किसान यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना जिला सिरमौर के गांव दुगाना निवासी ट्रांसपोर्टर एवं किसान बलबीर पुंडीर को बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद शातिर पुंडीर के पास माैजूद लाखों रुपये उड़ाकर फरार हो गया। बस का रूट जयपुर से बाया दिल्ली था। इसी दाैरान शातिर ने नशीली चीज सुंघाकर नकदी व अन्य सामान उड़ा लिया। वहीं बस स्टाफ ने नशे मे सोचकर किसान को रात 10:00 बजे बस स्टैंड पर उतार दिया। ठंड में किसान सुबह 6:00 बजे तक बेहोशी पड़ा रहा। परिजनों को पता चला तो उसके बाद सिविल अस्पताल साहिब में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। वहीं डीएसपी पांवटा साहिब साहब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]