आपदा प्रभावितों को निशुल्क डुप्लीकेट सर्टिफिकेट जारी करेगा शिक्षा बोर्ड…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला प्रदेश भर में आई आपदा के कारण अपने मूल प्रमाण पत्र खोने वाले अभ्यर्थियों को निशुल्क डुप्लीकेट सर्टिफिकेट जारी करेगा। इसके लिए प्रभावितों को बोर्ड के पास आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ उन्हें आपदा से हुए नुकसान बारे एक अथारिटी से जारी सर्टिफिकेट भी संलग्न करना होगा। इसके बाद उन्हें बोर्ड की ओर से निशुल्क डुप्लीकेट सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड के पास वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश में आने वाली आपदा के मद्देनजर कई अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी अपने मूल प्रमाण पत्रों के खो जाने की सूचना दी है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के अनुमोदन के बाद बोर्ड ने प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत प्रदान का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थियों को सभी प्रकार से विधिवत रूप से भरा हुआ डुप्लीकेट प्रमाणपत्र के लिए निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग, उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार या नायब तहसीलदार में से किसी एक द्वारा जारी नुकसान का सत्यापन प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड की पहल आपदा प्रभावितों के थोड़ी राहत भरी होगी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पहली बार डुप्लीकेट सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए 1200, दूसरी बार के लिए 2400 और तीसरी बार डुप्लीकेट सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए 4800 रुपये तक शुल्क जमा करवाना पड़ता है। इसे स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रभावितों के लिए माफ करने का फैसला लिया है।

प्रदेश सरकार हर जिला में करेगी पंचकर्म थैरेपिस्ट कोर्स शुरू : यदविंद्र गोमा

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के आयुष अस्पतालों में पंचकर्म थैरेपिस्ट कोर्स शुरू होंगे। प्रति वर्ष 170 प्रशिक्षित पंचकर्म थैरेपिस्ट वेलनेस उपलब्ध होंगे। यह बात राष्ट्रीय आयुष दिवस पर आयुष मंत्री यदविंद्र गोमा ने शिमला में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिमला और पपरोला आयुष अस्पतालों में पंचकर्म थैरेपिस्ट कोर्स चल रहे हैं। शिमला में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंत्री ने अधिकारियों को अच्छा काम करने वाले आयुष संस्थानों को पुरस्कार देने की योजना बनाने को कहा। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार रणौत ने सरकारी फार्मेसियों को बेहतर बनाने और उनके उत्पादों को ब्रांड के रूप में विकसित करने पर बात की। रोहडू के कृपाल सिंह, जुब्बड़ के राम गोपाल ठाकुर और लाहौल-स्पीति की अनीता नलवा जैसे प्रगतिशील किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। डॉ. विजय चौधरी ने पंचकर्म और वेलनेस से जुड़े विभागीय अनुभव साझा किए। इस मौके पर आयुष संकलन नाम का डिजिटल पोर्टल शुरू किया गया। इससे दवाइयों का लेखा-जोखा, मरीजों का रिकॉर्ड और कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी रखी जा सकेगी। इससे कामकाज पारदर्शी होगा और रिपोर्ट तुरंत मिल सकेगी। सरकारी आयुष फार्मेसियों का नया लोगो भी जारी किया गया। इन फार्मेसियों की दवाइयां हिमोषधम नाम से बाजार में आएंगी। आयुष सेवाएं सिर्फ इलाज के लिए ही नहीं बल्कि रोजगार, वेलनेस टूरिज्म और आर्थिक विकास का माध्यम बनेंगे।

शादी से एक दिन पहले मिली 24 वर्षीय लड़की का अधजला शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी है पुलिस

लाइव हिमाचल/ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया है। 24 वर्षीय लड़की की जिले उपमंडल बंगाणा के गांव बैरियां में घर से करीब 500 मीटर दूर अधजली लाश मिली है। मृतका की पहचान अंशिका ठाकुर पुत्री विपिन ठाकुर निवासी बैरियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशिका की शादी बुधवार 24 सितंबर को भिंडला गांव के एक युवक से होने वाली थी। लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले उसकी अधजली लाश सड़क किनारे मिली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लड़की के चेहरे और गले पर गहरे कट के निशान भी मिले हैं, जिससे यह साफ होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। यहां ये भी सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर किसने युवती को देर रात घर से बाहर बुलाया और इतनी बेरहमी से उसकी जान ले ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर फॉरेस्ट गार्ड ने बैरियां-रामनगर सड़क से कुछ दूरी पर लाश देखी और तुरंत इसकी सूचना जोल पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके। जोल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि 24 वर्षीय लड़की की लाश जली हुई अवस्था में बरामद हुई है। हत्या के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

नौणी के स्कूल में 11वीं की छात्रा ने दी जान, लद्दाखी भाषा में लिखा नोट हुआ बरामद…

लाइव हिमाचल/सोलन: जिला सोलन मुख्यालय के समीप नौणी स्थित चिन्मय स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव मंगलवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से लद्दाखी भाषा में लिखा एक हस्तलिखित नोट भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही … Read more

बठिंडा से कांगडा जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, 4 की मौत, 17 से अधिक लोग घायल

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगडा में बड़ा हादसा हुआ। नवरात्रि के शुभ अवसर पर शक्तिपीठों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच कांगड़ा जिले के मां चामुंडा मंदिर में लंगर सेवा के लिए जा रहे बठिंडा के श्रद्धालुओं का ट्रक ढलियारा के पास पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 17 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से 6 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरा ट्रक बठिंडा से चामुंडा मंदिर की ओर जा रहा था। ढलियारा के नजदीक यह ट्रक धर्मशाला से होशियारपुर की ओर जा रही एचआरटीसी बस से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक ने वाहन को तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ श्रद्धालु डर के कारण चलते ट्रक से कूद गए। थोड़ी दूरी पर राधा स्वामी सत्संग भवन ढलियारा के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरिगेट्स से टकराने के बाद पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निजी वाहनों व एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहरा मयंक चौधरी, डीएसपी देहरा शुमायला चौधरी और एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि ढलियारा के पास हुए हादसे में 20 से ज्यादा श्रद्धालु ट्रक में सवार थे। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जबकि बाकी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है। मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह, जसमेल सिंह, गोल्डी और जगसीर सिंह के रूप में हुई है। ये सभी पंजाब के बठिंडा के रहने वाले थे।

रामलीला के मंच पर दशरथ का किरदार निभा रहे 73 वर्षीय कलाकार को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां रामलीला के मंचन के दौरान दशरथ का किरदार निभा रहे 73 वर्षीय कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हुआ। मृतक की पहचान मोहल्ला मुगला निवासी अमरेश महाजन उर्फ शिबू के रूप में हुई है, जो पिछले 40 सालों से रामलीला में दशरथ और रावण जैसे महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे थे। यह घटना रामलीला के दूसरे दिन घटित हुई। मंच पर अमरेश राजा दशरथ का किरदार निभा रहे थे। तभी अचानक वे बेसुध होकर मंच पर गिर पड़े। साथी कलाकार तुरंत हरकत में आए और उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हृदय गति का रुकना बताया है। बता दें चंबा में रामलीला का आयोजन साल 1949 में शुरू किया गया था। तब से चली आ रही है। इसकी शुरुआती लाला संसार चंद महाजन ने पुत्र प्राप्ति की लालसा में की थी और इसी परंपरा को चार दशकों से अमरेश महाजन जैसे समर्पित कलाकारों ने संजोकर रखा। रामलीला क्लब के अध्यक्ष स्वपन महाजन ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि अमरेश जी का जाना क्लब और पूरे शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यापार मंडल चंबा के अध्यक्ष वीरेंद्र महाजन और मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

NSG ब्लैक कैट कमांडों में हिमाचल पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रिंस जमवाल बने ओवरऑल बेस्ट कमांडो…

शिमला: हिमाचल प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रिंस जमवाल ने देश की प्रतिष्ठित NSG ब्लैक कैट कमांडो कोर्स में बड़ा गौरव हासिल किया है.उन्होंने इस कठिन प्रशिक्षण में ओवरऑल बेस्ट कमांडो का खिताब अपने नाम किया है।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब प्रिंस जमवाल अगले पाँच वर्षों तक नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में सेवाएं देंगे.उनकी इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश और हिमाचल पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

Maa Chandraghanta ki Katha: नवरात्रि के तीसरे दिन जरूर पढ़ें मां चंद्रघंटा की कथा, पूरी होगी मनोकामना…

Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Puja:  नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व है। यह रूप शांति, साहस और कल्याण का प्रतीक माना जाता है। बाघ पर सवार माँ का तेजस्वी रूप भक्तों को निर्भय बनाता है, वहीं उनका सौम्य स्वरूप शांति और सुख प्रदान करता है।

मां चंद्रघंटा का स्वरूप
स्वर्ण के समान चमकते शरीर वाली मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, जिससे इन्हें यह नाम प्राप्त हुआ। दस भुजाओं वाली देवी के हाथों में विभिन्न शस्त्र हैं और उनके गले में सफेद पुष्पों की माला रहती है। युद्ध के लिए सदा तत्पर होने पर भी इनका स्वरूप भक्तों के लिए करुणामयी और सौम्य है।

घंटे की ध्वनि से होती है रक्षा
मां के घंटे की ध्वनि से दुष्ट, दैत्य और राक्षस भयभीत रहते हैं। यही ध्वनि भक्तों को प्रेत-बाधा और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षित रखती है। विश्वास किया जाता है कि जैसे ही भक्त माँ का ध्यान करता है, वैसे ही यह दिव्य ध्वनि उसकी रक्षा के लिए गूंज उठती है।

नवरात्रि के तीसरे दिन की कथा: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है. इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से हो चुकी है. इस उत्सव के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि घर में मां चंद्रघंटा के आगमन से सुख-शांति का आगमन होता है. चंद्रघंटा माता को स्वर की देवी भी कहा जाता है, जो सिंह पर सवार होकर असुरों और दुष्टों को दूर करती हैं. नवरात्रि के तीसरे दिन व्रती को मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए. नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कथा के अनुसार, महिषासुर नामक एक शक्तिशाली राक्षस ने स्वर्गलोक में आतंक मचाना शुरू कर दिया और वह तीनों लोकों पर अपना अधिपत्य जमाना चाहता था. महिषासुर के बढ़ते आतंक से सभी देवता चिंतित हो गए थे और उन्होंने त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश से मदद मांगी. देवताओं की व्यथा सुनकर त्रिदेव बहुत क्रोधित हुए और उनके क्रोध से एक दिव्य ऊर्जा प्रकट हुई. इस ऊर्जा से मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप का जन्म हुआ, जिनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है. इसी वजह से उनका नाम चंद्रघंटा पड़ा।

भगवान शिव ने मां चंद्रघंटा को अपना त्रिशूल भगवान विष्णु ने अपना चक्र और देवराज इंद्र ने अपना घंटा प्रदान किया. इसके बाद अन्य सभी देवताओं ने भी मां को अपने-अपने अस्त्र-शस्त्र दे दिए. फिर मां चंद्रघंटा महिषासुर से युद्ध करने पहुंचीं और माता ने अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ महिषासुर का वध किया, जिससे देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति मिली.

चंद्रघंटा माता की आरती

जय माँ चन्द्रघण्टा सुख धाम।पूर्ण कीजो मेरे काम॥

चन्द्र समाज तू शीतल दाती।चन्द्र तेज किरणों में समाती॥

मन की मालक मन भाती हो।चन्द्रघण्टा तुम वर दाती हो॥

सुन्दर भाव को लाने वाली।हर संकट में बचाने वाली॥

हर बुधवार को तुझे ध्याये।श्रद्धा सहित तो विनय सुनाए॥

मूर्ति चन्द्र आकार बनाए।सन्मुख घी की ज्योत जलाएं॥

शीश झुका कहे मन की बाता।पूर्ण आस करो जगत दाता॥

कांचीपुर स्थान तुम्हारा।कर्नाटिका में मान तुम्हारा॥

नाम तेरा रटू महारानी।भक्त की रक्षा करो भवानी॥

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 24 सितंबर 2025 : आज चंद्र मंगल योग का शुभ संयोग, शुभ लाभ पाएंगे मेष, मिथुन और मीन सहित कई राशियों के जातक

Aaj Ka Rashifal 24 September 2025 : 24 सितंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन,सिंह और मीन राशि के जातको के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज तुला राशि में चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र से होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्र मंगल योग बनेगा। इसके साथ ही चंद्रमा के सूर्य के दूसरे भाव में होने से आज वेशी योग भी बनेगा। ऐसे मे आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल।

मेष राशि,भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा

मेष राशि,भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि उसके बाद ही आपके सभी कार्य पूरे होने के आसार हैं। शाम को मेहमानों के आने से परिवार में चहल पहल की स्थिति रहेगी। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए अपने सभी पुराने अटके हुए कार्यों को करने का प्रयास करें। संतान के रोजगार के क्षेत्र में प्रयास आज सफल होंगे।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ राशि,दिन व्यस्तता में बीतेगा

वृषभ राशि,दिन व्यस्तता में बीतेगा

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। कामकाज में आपको आज अधिक सजग रहना होगा। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह लाभदायक साबित होगी। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपको आज प्रेमी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मिथुन राशि, योजना के अनुसार काम पूरा हो जाएगा

मिथुन राशि, योजना के अनुसार काम पूरा हो जाएगा

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका काम आज योजना के अनुसार पूरा हो जाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई संतोषजनक समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेगा। आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में कुछ वाद विवाद हो सकता है, इसलिए इससे बचने की कोशिश करें।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि, खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा

कर्क राशि, खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा

कर्क राशि के लिए आज बुधवार का दिन खर्चीला रहेगा। आपको अपने खर्च पर आज कंट्रोल करना होगा। विद्यार्थियों की कला और खेल के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। आज शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी मित्र अथवा सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बनेगा। आपके पिता की सलाह आपके लिए आज बहुत ही लाभदायक साबित होगी। आपको आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते है।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि, फंसा हुआ धन आपको वापस मिलेगा

सिंह राशि, फंसा हुआ धन आपको वापस मिलेगा

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको कर्ज और उधार दिया धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन मे आज आप प्रेम और खुशी पाएंगे। वैसे आपके लिए सलाह है कि जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। यदि कोई निवेश करना चाहता है तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सुख साधनों में वृद्धि होने से मन को खुशी मिलेगी।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमः भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

कन्या राशि,शाम का समय लाभदायक होगा

कन्या राशि,शाम का समय लाभदायक होगा

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आज का दिन आपका लाभदायक रहेगा लेकिन आपको आज नकारात्मक सोच से बाहर निकलना होगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्यों से कहासुनी होने की आशंका रहेगी। शाम के समय कारोबार व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कुछ तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है, तभी सफलता मिल पाएगी।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को आज अन्न का दान दें।

तुला राशि,धन वृद्धि के योग बने हैं

तुला राशि,धन वृद्धि के योग बने हैं

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो मामला आज सुलझ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। रियल एस्टेट के कारोबार में लाभ होगा। संतान की सफलता की खबर सुनकर आपका मन प्रसन्नता से भर जाएगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज धन वृद्धि के योग भी बने हुए हैं। साहसिक फैसलों का लाभ मिलेग।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा माता की पूजा में फल का दान करें।

वृश्चिक राशि,मातृ पक्ष से लाभ प्राप्त कर पाएंगे

वृश्चिक राशि,मातृ पक्ष से लाभ प्राप्त कर पाएंगे

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन प्रभाव मे वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके विरोधी और शत्रु आज शांत रहेंगे और चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको माता और मातृ पक्ष से धन प्राप्त का योग बना है। व्यापार में आज आपको आज कमाई के अच्छे मौके मिलेंगे। ऑफिस और बिजनेस में आज आपको वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। अतिउत्साह में बजट से बाहर आपका खर्च हो सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री दुर्गा शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि,क्रोध से बचें रिश्तों पर प्रतिकूल असर हो सकता है

धनु राशि,क्रोध से बचें रिश्तों पर प्रतिकूल असर हो सकता है

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपको आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको जोखिम वाले काम से बचना चाहिए और यात्रा में सतर्क भी रहना चाहिए। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है। आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। घर परिवार में आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं तो आपके रिश्तों पर इसका प्रतिकूल असर दिख सकता है। संतान की ओर से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। पिता की सेहत को लेकर आपको आज ध्यान रखने की जरूरत है। कोई अच्छी डील मिल जाने की वजह से आप कुछ अपने लिए सुख साधनों से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आज उपाय के तौर पर आपको श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि, बिजनेस में लाभदायक डील मिलेगी

मकर राशि, बिजनेस में लाभदायक डील मिलेगी

आज बुधवार का दिन मकर राशि के जातको के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आप अपनी योजनाओं को सफल बना पाएंगे। बिजनेस मे आपको आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज वाहन सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन मे आपको आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ आप आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि,आर्थिक लेनदेन में आप सतर्क रहें

कुंभ राशि,आर्थिक लेनदेन में आप सतर्क रहें

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। लेकिन आपको आर्थिक लेनदेन के मामले में आज सतर्क रहना होगा। काफी समय से कोई काम रुका हुआ था तो आज वह पूरा हो जाएगा। घर के सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आप लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आको किसी निकट संबंधी से प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए

मीन राशि, किसी नए साधन की प्राप्ति हो सकती है

मीन राशि, किसी नए साधन की प्राप्ति हो सकती है

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आपको आज अच्छी डील मिल सकती है। व्यापार में आज नए उपकरणों के प्रयोग से आपको लाभ होगा। भाई बहनों से आज किसी बात पर कहासुनी होने की आशंका है, ऐसे में आज आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा। पारिवारिक व्यवसाय में पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज किसी सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।