हर साल बढ़ रहा श्रद्धालुओं का आंकड़ा, दियोटसिद्ध के लिए तैयार होगा अब मास्टर प्लान…

लाइव हिमाचल/हमीरपुर: हर साल श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लिए सरकार ने मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंदिर प्रशासन अभी बुनियादी सुविधाओं तक ही समिति है, लेकिन सरकार चाहती है कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक ठोस योजना बने, जिसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाओं का प्रावधान हो। आंध्रप्रदेश के वेंकेटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना के बाद यह कदम उठाया गया है।

बढ़ते निर्माण कार्यो से पहाड़ी पर दबाव, जरूरी है संरचनात्मक सुरक्षा:-

बाबा बालक नाथ मंदिर जिस पहाड़ी पर स्थित है, वहां हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन का लोड़ भी बढ़ रहा है। होटल, दुकानें और अन्य निर्माण कार्यों से पहाड़ी की स्थिरता पर असर पड़ रहा है। पहले आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा पहाड़ी की ग्राउंटिंग की सिफारिश की गई थी, लेकिन इस दिशा में अब तक समिति कार्य हुआ है। ऐसे में मास्टर प्लान में पहाड़ी की सुरक्षा और स्थायित्व को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

Aaj Ka Panchang 30 April 2025: अक्षय तृतीया आज, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग, मातंगी जंयती, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 30 April 2025: आज अक्षय तृतीया और मातंगी जयंती है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग हैं. आज वैशाख शुक्ल तृतीया, रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग, गर करण, उत्तर का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है, जबकि रवि योग 04:18 पी एम से है. स्वर्ग की भद्रा देर रात 12:43 ए एम से है. अक्षय तृतीया के अवसर पर नदी स्नान करें, उसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार, पानी, मौसमी फल, सत्तू, चीनी, पंखा, मिठाई आदि का दान करें. उसके बाद भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें. अक्षय तृतीया पूजा का मुहूर्त सुबह 5:41 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक है. आज सोना खरीदने का शुभ समय भी सुबह 05:41 बजे से दोपहर 02:12 बजे तक है. अक्षय तृतीया पर खीर बनाकर माता अन्नपूर्णा को भोग लगाएं और पूरे परिवार को खिलाएं. मां अन्नपूर्णा की कृपा से सालभर आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी. आज मातंगी जयंती है. 10 महाविद्याओं में से एक मां मातंगी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है, जल्द विवाह के योग बनते हैं, गीत और संगीत में प्रसिद्धि मिलती है. वशीकरण सिद्धि के लिए भी मां मातंगी की कृपा होनी जरूरी है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन त्रेता युग का प्रारंभ हुआ था, इस युग में प्रभु राम ने जन्म लिया था। जो लोग बुधवार व्रत हैं, वे गणेश जी को दूर्वा, सिंदूर, मोदक, अक्षत्, चंदन, धूप, दीप, फल, मिठाई, फूल, माला आदि अर्पित करके पूजन करें. गणेश चालीसा पढ़ें और बुधवार की व्रत कथा सुनें. गणेश जी की कृपा से मनोकामनाएं पूरी होंगी. बुधवार व्रत और गणेश पूजन से बुध दोष मिटता है. दैनिक पंचांग से जानते हैं आज के सूर्योदय, चंद्रोदय, मुहूर्त, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया आदि के बारे में.

आज का पंचांग, 30 अप्रैल 2025
आज की तिथि- तृतीया – 02:12 पी एम तक, फिर चतुर्थीआज का नक्षत्र- रोहिणी – 04:18 पी ए, उसके बाद मृगशिराआज का करण- गर – 02:12 पी एम तक, वणिज – 12:43 ए एम, मई 01 तक, फिर विष्टिआज का योग- शोभन – 12:02 पी एम तक, फिर अतिगण्डआज का पक्ष- शुक्लआज का दिन- बुधवारचंद्र राशि- वृषभ- 03:15 ए एम, मई 01 तक, उसके बाद मिथुन।

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:41 ए एमसूर्यास्त- 06:56 पी एमचन्द्रोदय- 07:22 ए एमचन्द्रास्त- 10:14 पी एम

अक्षय तृतीया के मुहूर्त और शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिनरवि योग: 04:18 पी एम से 05:40 ए एम, मई 01ब्रह्म मुहूर्त: 04:15 ए एम से 04:58 ए एमअभिजीत मुहूर्त: कोई नहींविजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:24 पी एमअमृत काल: 01:26 पी एम से 02:52 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:40 ए एम, मई 01

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:41 ए एम से 07:20 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 07:20 ए एम से 09:00 ए एमशुभ-उत्तम: 10:39 ए एम से 12:18 पी एमचर-सामान्य: 03:37 पी एम से 05:16 पी एमलाभ-उन्नति: 05:16 पी एम से 06:56 पी एम।

अक्षय तृतीया पर दोपहर तक खरीदारी का मुहूर्त 2025 (Akshaya Tritiya 2025)

आज अक्षय तृतीया पर दोपहर तक सोना सहित अन्य चीजों की खरीदारी का मुहूर्त बन रहा है। सुबह 05:41 से मुहूर्त आरंभ हो चुका है, जो दोपहर 02:12 तक है। इसके साथ ही शुभ चौघड़िया मुहूर्त की बात करें, तो सुबह 05:41 से 09:00 तक और फिर सुबह 10:39 से 12:18 तक रहेगा।

अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये 14 महादान (Akshaya Tritiya 2025)

शास्त्रों में अक्षय तृतीया के दिन किए जाने वाले 14 महादानों के बारे में बताया गया है। अन्न दान, जल दान, वस्त्र दान, स्वर्ण दान, चांदी दान, भूमि दान, गौ दान, विद्या दान, औषधि दान, कन्या जान, गृह निर्माण में मदद, दीप दान और पुस्तक का दान।

अक्षय तृतीया पर आज कब तक है खरीदारी का मुहूर्त 2025 (Akshaya Tritiya 2025)

पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का मुहूर्त 29 अप्रैल 2025 को भी की जा सकती है। आज शाम 05:31 से शुरू होगा, जो 30 अप्रैल 2025 की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर होगी।

करियर राशिफल 30 अप्रैल 2025 : अक्षय तृतीया पर लक्ष्‍मी नारायण योग से इन 5 राशियों के लोग होंगे मालामाल, काम धंधे में होगी जमकर कमाई, देखें कल का करियर राशिफल

Career Rashifal : बुधवार 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर मां लक्ष्‍मी कर्क और सिंह सहित 5 राशियों के लोगों पर विशेष रूप से मेहरबान होंगी। लक्ष्‍मी नारायण राजयोग के शुभ संयोग में इन राशियों की कमाई जबर्दस्‍त इजाफा होगा। आपको कारोबार में कई गुना लाभ होगा और अचानक से बड़ी मात्रा में कहीं से पैसा मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा और कारोबार में बनाई गई योजनाओं में बड़ी सफलता हासिल होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक बुधवार का करियर राशिफल।

मेष करियर राशिफल : दिन लाभ से भरा होगा

मेष करियर राशिफल : दिन लाभ से भरा होगा

मेष राशि वालों के लिए करियर के मामले में दिन लाभ से भरा होगा और आपको हर प्रकार का सहयोग परिवार के लोगों से मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कोई भी काम बिना सोचे न करें तो आपको लाभ होगा। शाम तक आपको कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। हालांकि काफी समय से रुका कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। रात का समय प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी में बीतेगा।

वृषभ करियर राशिफल : संतान की तरफ से कुछ राहत मिलेगी

वृषभ करियर राशिफल : संतान की तरफ से कुछ राहत मिलेगी

वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में लाभ से भरा होगा और आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफलता के साथ पूर्ण होंगी। राजनीति में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको सरकार से जुड़ने का फायदा मिल सकता है। नए समझौते से पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और आपको धन के मामले में बड़ा लाभ होने की उम्‍मीद है। रात में कुछ अप्रिय लोगों से मुलाकात होने से मन कुछ उदास हो सकता है। संतान की तरफ से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन करियर राशिफल : सफलता मिलने से मन खुश होगा

मिथुन करियर राशिफल : सफलता मिलने से मन खुश होगा

मिथुन राशि वालों को लाभ होने की उम्‍मीद है और आपको हर कार्य समय से पूरा करने पर फोकस करना चाहिए। सावधानी से कार्य करें और अपने काम पर फोकस करें। किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने का डर है तो सावधान रहकर अपने कार्य पूर्ण करें। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मन खुश होगा और शाम के वक्‍त आपका कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। रात में उत्साह बढ़ाने वाले मांगलिक कार्य होने से आपको काफी खुशी होगी।

कर्क करियर राशिफल : उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति के योग

कर्क करियर राशिफल : उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति के योग

कर्क राशि वालों को धन के मामले में लाभ होगा और आपके लिए उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके कामकाज में तरक्‍की होगी और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने काम को पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करेंगे। संतान से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। कहीं यात्रा पर जाना भी आपके लिए सुखद और लाभ से भरा हो सकता है। प्रियजनों के दर्शन और शुभ समाचार मिलेंगे।

सिंह करियर राशिफल : आय के नए स्रोत बनेंगे

सिंह करियर राशिफल : आय के नए स्रोत बनेंगे

सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी मीठी वाणी से आपको सम्मान मिलेगा और शिक्षा के मामले में आपको विशेष सफलता मिलेगी। आपको किसी मामले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है और धन के मामले में लाभ होगा। आपकी सेहत पर काफी विपरीत प्रभाव होगा और आपके शत्रु आपस में लड़कर समाप्‍त हो जाएंगे।

कन्‍या करियर राशिफल : व्यापार में सफलता मिलेगी

कन्‍या करियर राशिफल : व्यापार में सफलता मिलेगी

कन्या राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको धन के मामले में लाभ होने के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपको संतान की ओर से काफी सुखद समाचार मिलेगा। आपको दोपहर के बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत खुशी का कारण बन सकती है और हर मामले में धन लाभ होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

तुला करियर राशिफल : आपको धन लाभ होगा

तुला करियर राशिफल : आपको धन लाभ होगा

तुला राशि वालों का दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होगा और आपके लिए कार्यक्षेत्र में काफी सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी और आपको धन लाभ होगा। आपकी कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है और आपको कहीं से बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। विरोधी हार जाएंगे। कहीं जरूरी कार्य से आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है और इसमें आपको धन लाभ होगा।

वृश्चिक करियर राशिफल : आपकी योजनाएं सफल होंगी

वृश्चिक करियर राशिफल : आपकी योजनाएं सफल होंगी

वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन लाभ व तरक्‍की से भरा होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और धन के निवेश में लाभ होगा। किसी जरूरी काम से आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और करियर से जुड़ी काम की जानकारी मिल सकती है। आपका दिन सफलता से भरा होगा और कारोबारी योजनाओं में लाभ होगा। दोस्‍तों की मदद से रुके कार्य पूर्ण होंगे।

धनु करियर राशिफल : सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं

धनु करियर राशिफल : सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं

धनु राशि वालों को लाभ होगा और कुछ लोग आपके काम की तारीफ भी करेंगे। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं और आपको प्रशंसा प्राप्‍त होगी। सोने चांदी के कारोबारियों को धन लाभ होगा और कहीं से कोई काम की जानकारियां आपको मिल सकती हैं। सरकार से निकटता और सहयोग का लाभ मिलेगा और आपको ससुराल पक्ष के लोगों से धन लाभ हो सकता है। शाम से रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और आपका मन प्रसन्‍न रहेगा।

मकर करियर राशिफल : आर्थिक मामलों में सफलता के योग बने हैं

मकर करियर राशिफल : आर्थिक मामलों में सफलता के योग बने हैं

मकर राशि के लोगों के लिए अनुकूल है और आपको धन से जुड़े मामलों में लाभ होगा। आपके लिए आर्थिक मामलों में सफलता के योग बने हैं। कामकाज के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और जो लोग आपके साथ काम करते हैं उनका भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। शाम के समय किसी झगड़े में न पड़ें और रात के वक्‍त आपको कुछ अतिथियों का स्‍वागत करना पड़ेगा और आपके लिए धन आगनम के योग बन रहे हैं। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें तो आपको लाभ होगा।

कुंभ करियर राशिफल : आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं

कुंभ करियर राशिफल : आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं

कुंभ राशि के लेागों के लिए करियर के मामले में दिन परेशानियों भरा हो सकता है। बिना वजह विवाद और शत्रुता हो सकती है। आपको अपनी बुद्धि से किए गए कार्य में हानि और निराशा हो सकती है। किसी बुरी खबर को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी से वाहन चलाएं और किसी प्रकार के झगड़े और विवाद से बचें। आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। शाम तक कोई बड़ी खबर आपको मिल सकती है।

मीन करियर राशिफल : करियर के मामले में लाभ होगा

मीन करियर राशिफल : करियर के मामले में लाभ होगा

मीन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए कहीं से काम की कोई जानकारी आ सकती है। जीवन में कई दिनों से चला आ रही कुछ समस्‍याएं काफी कम होंगी। लेन-देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक मामलों में आपका काफी कार्य हो सकता है। यात्रा में सावधान रहें और कोई ऐसा काम न करें कि आपको कोई नुकसान हो। आपकी मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं और कोई बड़ा खर्च भी आपके सामने अचानक से आ सकता है। सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें।