हिमाचल के इन टोल बैरियरों में अब नहीं लगेगी वाहनों की लंबी कतारें, इन 6 स्थानों पर शुरू होने जा रहा फास्ट टैग…

शिमला: हिमाचल प्रदेश के 6 स्थानों पर फास्ट टैग आधारित प्रवेश कर भुगतान प्रणाली लागू की जाएगी। सरकार इसे सभी 55 टोल बैरियर पर चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी। यह कदम यात्री समय बचाने और कर संग्रह प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रवेश कर बाधाएं नीलामी के माध्यम से किराए पर ली जाएंगी। बिलासपुर जिले के गरमौरा, सोलन जिले के टिपरा बाईपास (परवानू), सिरमौर जिले के गोविंदघाट, कांगड़ा जिले के कंडवाल, ऊना जिले के मेहतपुर और सोलन जिले के बद्दी में ये प्रणाली लागू की जाएगी। फास्ट टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जिससे गाड़ी बिना रुके टोल टैक्स दे सकती है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार राज्य के सभी 55 टोल बैरियर पर फास्ट टैग सिस्टम लागू करेगी। यह काम चरणबद्ध तरीके से होगा। इससे एंट्री टैक्स देना आसान होगा और लोगों का समय बचेगा। पहले गाड़ियों को टोल पर रुकना पड़ता था जिससे लंबी लाइनें लग जाती थीं। फास्ट टैग से यह समस्या दूर होगी। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सभी एंट्री टैक्स बैरियर की नीलामी करने का फैसला किया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे वित्त वर्ष 2024-25 के मुकाबले एंट्री टैक्स से होने वाली कमाई में 7.5% की बढ़ोतरी होगी। नीलामी जीतने वालों को 45 दिनों के अंदर FASTag सिस्टम लगाना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनका लीज रद्द कर दिया जाएगा। “वे इंस्टॉलेशन और संचालन की पूरी लागत वहन करेंगे, जिसमें जारीकर्ता बैंक, NPCI, IHMCL और प्राप्तकर्ता बैंक के शुल्क शामिल हैं।

Delhi Assembly Session LIVE: दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, अरविंदर लवली बने प्रोटेम स्पीकर…

लाइव हिमाचल/दिल्ली: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद आज से विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन सदन की कार्यवाही में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वरिष्ठ बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव पेश करेंगी। आज से शुरू हुए दिल्ली विधानसभा का सत्र तीन दिन तक चलेगा। इसी विधानसभा सत्र में सीएजी की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।

  • 11:14 AM (IST)Posted by Dhyanendra Chauhan

    विधायकों को प्रोटेम स्पीकर दिला रहे शपथ

    दिल्ली विधानसभा में विधायकों को शपथ प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली दिला रहे हैं। सदन में कल सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

     

  • 11:03 AM (IST)Posted by Dhyanendra Chauhan

    कल पेश की जाएगी CAG की रिपोर्ट

    विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बहुत खुशी का दिन है। आज विधायकों की शपथ होगी। स्पीकर का चुनाव होगा। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे सदन में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

  • 10:59 AM (IST)Posted by Dhyanendra Chauhan

    अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर

    भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने राज निवास में दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। एलजी वीके सक्सेना उन्हें शपथ दिलाई। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होने जा रहा है।

    विजेंद्र गुप्ता ने मंदिर जाकर की पूजा-अर्चना

    विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने से पहले विजेंद्र गुप्ता ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

    विधानसभा पहुंची सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की 8वीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची हुई हैं। पार्टी के विधायकों के संग सीएम रेखा गुप्ता ने विक्ट्री साइन दिखाया है।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विधानसभा के पहले सत्र में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसमें दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थिति का ब्यौरा पेश किया जाएगा। दिल्ली की महिलाओं से किये गए 2500 रूपए की योजना के बारे में कहा की हम कई चरणों में बैठक कर रहे है और जल्द ही महिलाओं को 2500 रूपए मिलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया की हम सरकार की वित्तीय स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ले रहे है। उन्होंने कहा की सरकार का खजाना खाली लग रहा है।

    आतिशी चुनी गईं विपक्ष की नेता-
    पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। बीते दिन हुई आम आदमी पार्टी विधायक दाल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस मीटिंग में AAP प्रमुख अरविन्द केजरीवाल और 22 विधायक शामिल हुए।

    बता दें की विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 27 सालों का सूख खत्म किया और 70 में से 48 सीटें जीत कर सरकार बनाई। इस चुनाव में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

कोहली ने पूरे किए 14,000 रन तो कुलदीप ने अपने नाम किया 300वां विकेट, लेकिन रोहित ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड

Indian Players Made Records : रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार शतक लगाकर बता दिया कि उन्हें क्यों विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। विराट जो काफी समय से आउट ऑफ फॉम चल रहे थे। उन्होंने अपनी लय पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले गए … Read more

एनसीसी कैडेट्स के लिए ए-प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित, 14 स्कूलों के 386 कैडेट्स ने लिया भाग

लाइव हिमाचल/जोगिंद्र नगर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल जोगिंदर नगर में रविवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए ए-प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जोगिंदर नगर जोन के 14 विद्यालयों के कुल 386 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान कैडेट्स का प्रायोगिक टेस्ट भी लिया गया। एनसीसी बटालियन मंडी के … Read more

करियर राशिफल 24 फरवरी 2025 : सोमवार को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में बना है सि‍द्धि योग का संयोग, बिजनस में खूब नाम कमाएंगे वृषभ सहित 5 राशियों के लोग, देखें कल का मनी करियर राशिफल

Career Rashifal : सोमवार 24 फरवरी को सिद्धि योग में भगवान शिव की कृपा से वृषभ और मिथुन सहित 5 राशियों के लोगों के लिए सफलता के शानदार योग बने हैं। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और कहीं से एक साथ बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने के योग हैं। आपकी किस्‍मत साथ देगी और … Read more