
लाइव हिमाचल/दिल्ली: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद आज से विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन सदन की कार्यवाही में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वरिष्ठ बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव पेश करेंगी। आज से शुरू हुए दिल्ली विधानसभा का सत्र तीन दिन तक चलेगा। इसी विधानसभा सत्र में सीएजी की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।
-
Feb 24, 202511:14 AM (IST)Posted by Dhyanendra Chauhan
विधायकों को प्रोटेम स्पीकर दिला रहे शपथ
दिल्ली विधानसभा में विधायकों को शपथ प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली दिला रहे हैं। सदन में कल सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी।
-
Feb 24, 202511:03 AM (IST)Posted by Dhyanendra Chauhan
कल पेश की जाएगी CAG की रिपोर्ट
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बहुत खुशी का दिन है। आज विधायकों की शपथ होगी। स्पीकर का चुनाव होगा। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे सदन में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी।
-
Feb 24, 202510:59 AM (IST)Posted by Dhyanendra Chauhan
अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर
भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने राज निवास में दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। एलजी वीके सक्सेना उन्हें शपथ दिलाई। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होने जा रहा है।
विजेंद्र गुप्ता ने मंदिर जाकर की पूजा-अर्चना
विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने से पहले विजेंद्र गुप्ता ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाएगा।
विधानसभा पहुंची सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की 8वीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची हुई हैं। पार्टी के विधायकों के संग सीएम रेखा गुप्ता ने विक्ट्री साइन दिखाया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विधानसभा के पहले सत्र में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसमें दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थिति का ब्यौरा पेश किया जाएगा। दिल्ली की महिलाओं से किये गए 2500 रूपए की योजना के बारे में कहा की हम कई चरणों में बैठक कर रहे है और जल्द ही महिलाओं को 2500 रूपए मिलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया की हम सरकार की वित्तीय स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ले रहे है। उन्होंने कहा की सरकार का खजाना खाली लग रहा है।
आतिशी चुनी गईं विपक्ष की नेता-
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। बीते दिन हुई आम आदमी पार्टी विधायक दाल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस मीटिंग में AAP प्रमुख अरविन्द केजरीवाल और 22 विधायक शामिल हुए।बता दें की विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 27 सालों का सूख खत्म किया और 70 में से 48 सीटें जीत कर सरकार बनाई। इस चुनाव में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।





