Home » ताजा खबरें » कोहली ने पूरे किए 14,000 रन तो कुलदीप ने अपने नाम किया 300वां विकेट, लेकिन रोहित ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड

कोहली ने पूरे किए 14,000 रन तो कुलदीप ने अपने नाम किया 300वां विकेट, लेकिन रोहित ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड

Indian Players Made Records : रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार शतक लगाकर बता दिया कि उन्हें क्यों विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। विराट जो काफी समय से आउट ऑफ फॉम चल रहे थे। उन्होंने अपनी लय पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले गए लीग मैच में वापस पाई। विराट ने इस मैच में 111 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। पारी के दौरान विराट ने 7 चौके लगाए। विराट की इस पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। विराट की इस पारी की खासियत यह रही कि उन्होंने इस मैच में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह वनडे क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। पहले नंबर पर पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर हैं। इसी के साथ ही विराट ने आईसीसी इवेंट में सचिन तेंदुलकर की 23 हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। बता दें कि इससे पहले विराट कोहली ने विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 50वां शतक जमाया था।

कुलदीप यादव ने पूरे किए 300 विकेट-
भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने तीनों फॉर्मेट में कुल 300 विकेट पूरे करने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में तीन विकेट लेकर यह कारनामा किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 13वें भारतीय गेंदबाज और पांचवें भारतीय स्पिनर बन गए हैं। महान अनिल कुंबले कुल 953 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज हैं।30 वर्षीय कुलदीप ने 13 टेस्टों में 56 विकेट, 110 वनडे में 177 विकेट और 40 टी20 में 69 विकेट लिए हैं। इस तरह कुलदीप यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट हासिल कर लिए। उन्होंने सलमान आगा को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर यह उपलब्धि हासिल की। कुलदीप ने अपना वनडे पदार्पण 23 जून 2017 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में किया था।

रोहित ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को एकदिवसीय मैच में लगातार नौ बार टॉस हारने का एक अनचाहा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।आज यहां पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले में रोहित शर्मा ने नौवीं बार टॉस गवांया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस हारने की शुरुआत वर्ष 2023 एकदिवसीय विश्व कप फाइनल से हुई थी। एक दिवसीय क्रिकेट में इससे पहले नीदरलैंड्स के नाम 2011 से 2013 के बीच लगातार 11 टॉस हारने का रिकार्ड था। लेकिन अब भारत इस मामले में नंबर एक पर पहुंच गया है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]