Home » ताजा खबरें » हिमाचल प्रदेश के आसमान में दिखा, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के निशान वाला गुब्बारा; जानिए फिर क्या हुआ?

हिमाचल प्रदेश के आसमान में दिखा, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के निशान वाला गुब्बारा; जानिए फिर क्या हुआ?

Pakistani Balloon in Himachal : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक गांव के खेतों में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के निशान वाला गुब्बारा देखा गया, जिससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। ऊना के गगरेट उपमंडल के ब्रह्मपुर गांव में एक युवक ने विमान के आकार का गुब्बारा देखा। उसने तुरंत गांव के पंचायत प्रधान लकी शर्मा को बताया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर दौलतपुर चौकी प्रभारी रविपाल व कुलभूषण गुलेरिया मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। रविपाल ने बताया कि यह प्लास्टिक से बना विमान के आकार का खिलौना गुब्बारा था और संभवत: हवा के साथ बहकर इस क्षेत्र में पहुंच गया।पुलिस को शुरुआती जांच में गुब्बारे के साथ कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]